Latest news
पटियाला में पिटबुल डॉग के मालिक पर FIR : मकान देखने आए कपल पर किया था हमला पंजाब के पूर्व डिप्‍टी सीएम सुखबीर सिंह बादल पर नांदेड़ में जानलेवा हमला जालंधर में बड़ी वारदात : पत्नी और पिता का मर्डर कर आरोपी फरार स्वतंत्रता दिवस से पहले DGP गौरव यादव ने जिला पुलिस प्रमुखों को पेट्रोलिंग और निगरानी बढ़ाने का दिया... विजिलेंस ने 15 हजार रुपये रिश्वत लेते पटवारी को रंगे हाथ किया गिरफ्तार गोराया में पुल से नीचे गिरी क्रेटा कार, दो लोग घायल जालंधर में SIR प्रक्रिया के पहले चरण का डेटा जारी जालंधर के CP सतिंदर सिंह ने अधिकारियों के साथ की विशेष बैठक और जारी किए सख्त आदेश VIRAL NEWS : 220 करोड़ रुपये खर्च कर कई सर्जरी कराकर युवक बना कुत्ता ? वायरल VIDEO की सच्चाई आई सामन... पंजाब के लुधियाना की बेटी की कनाडा में सड़क हादसे में माैत, कैदी को ले जा रही थीं रमनदीप

India Living News

Hot News
You are currently viewing ब्यास में फ्लाईओवर से गिरा सीमेंट से भरा ट्रक, एक के बाद एक टकराईं कई गाड़ियां
A truck full of cement fell from the flyover in Beas, several vehicles collided one after the other.

ब्यास में फ्लाईओवर से गिरा सीमेंट से भरा ट्रक, एक के बाद एक टकराईं कई गाड़ियां

पंजाब : जालंधर-अमृतसर मुख्य मार्ग पर ब्यास कस्बे में बड़ा सड़क हादसा हुआ है। मिली जानकारी अनुसार यहां एक के बाद एक करीब 10 गाड़ियां टकराई हैं. हादसा इतना भयानक था कि सीमेंट से भरा ट्रक अनियंत्रित होकर फ्लाईओवर से करीब 30 से 40 फीट नीचे जा गिरा. सौभाग्य से, ट्रक चालक को केवल मामूली चोटें आईं। मुख्य सड़क पर करीब नौ अन्य वाहन अलग-अलग टकरा गये हैं.

जानकारी के मुताबिक यह हादसा ब्यास में अलग-अलग जगहों पर करीब तीन प्वाइंट पर हुआ है, जहां एक के बाद एक जगह पर दो-तीन गाड़ियां टकराई हैं. घटना की सूचना मिलने पर हाईवे पेट्रोलिंग पुलिस ब्यास और थाना ब्यास के प्रमुख SHO सतनाम सिंह अपनी पुलिस पार्टी के साथ मौके पर पहुंचे।

साथ ही घटना स्थलों पर पुलिस बल तैनात कर दिया गया. पुलिस बल ने जाम खुलवाकर वाहनों का परिचालन चालू करवाया . आपको बता दें कि इस भीषण सड़क हादसे का कारण गाड़ियों की तेज रफ्तार को माना जा रहा है. गनीमत यह रही कि हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई।


Leave a Reply