Latest news
पटियाला में पिटबुल डॉग के मालिक पर FIR : मकान देखने आए कपल पर किया था हमला पंजाब के पूर्व डिप्‍टी सीएम सुखबीर सिंह बादल पर नांदेड़ में जानलेवा हमला जालंधर में बड़ी वारदात : पत्नी और पिता का मर्डर कर आरोपी फरार स्वतंत्रता दिवस से पहले DGP गौरव यादव ने जिला पुलिस प्रमुखों को पेट्रोलिंग और निगरानी बढ़ाने का दिया... विजिलेंस ने 15 हजार रुपये रिश्वत लेते पटवारी को रंगे हाथ किया गिरफ्तार गोराया में पुल से नीचे गिरी क्रेटा कार, दो लोग घायल जालंधर में SIR प्रक्रिया के पहले चरण का डेटा जारी जालंधर के CP सतिंदर सिंह ने अधिकारियों के साथ की विशेष बैठक और जारी किए सख्त आदेश VIRAL NEWS : 220 करोड़ रुपये खर्च कर कई सर्जरी कराकर युवक बना कुत्ता ? वायरल VIDEO की सच्चाई आई सामन... पंजाब के लुधियाना की बेटी की कनाडा में सड़क हादसे में माैत, कैदी को ले जा रही थीं रमनदीप

India Living News

Hot News
You are currently viewing पंजाबी एक्ट्रेस ने सुसाइड नोट में बयां किया दिल का दर्द और दे दी जान
Punjabi actress expressed her heartache in suicide note and committed suicide

पंजाबी एक्ट्रेस ने सुसाइड नोट में बयां किया दिल का दर्द और दे दी जान

पंजाब : एक बुरी खबर सामने सामने आई है। पंजाब फिल्म इंडस्ट्री की उभरती हुई एक मॉडल और एक्ट्रेस सुचिता कौर उर्फ इनायत ने अपनी जिंदगी को खत्म कर लिया है। मिली जानकारी अनुसार मंगलवार को 23 साल की एक्ट्रेस इनायत का शव फ्लैट में पंखे से लटका हुआ मिला। प्राप्त जानकारी मुताबिक शव के पास एक्ट्रेस का सुसाइड नोट भी मिला, जिसमे उसने साफ-साफ शब्दों में आत्महत्या का कारण लिखा है। सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंची और शव पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल पहुंचाया।

बता दें कि, इनायत ने 4 पंजाबी गानों की एलबम में बतौर लीड एक्ट्रेस काम किया है। एक्ट्रेस होशियारपुर की रहने वाली थी, लेकिन काम की वजह से वो जीरकपुर की सोसायटी में किराए के 1-बीएचके फ्लैट में रह रही थी। सूचना मिलने पर जब पुलिस मौके पर पहुंची तो फ्लैट के अंदर जांच के दौरान पुलिस को इनायत की एक डायरी पड़ी मिली। जिसमें एक्ट्रेस ने अंग्रेजी में अपना सुसाइड नोट लिखा था। इनायत ने सुसाइड नोट में लिखा कि वो काम न मिलने से परेशान है और तनाव से जूझ रही है। अब उसके लिए ये सब सेहना मुश्किल हो गया, इसलिए वो अपनी जिंदगी को खत्म कर रही हैं।

इनायत के भाई आकाश ने बताया कि वो हर हफ्ते होशियारपुर में अपने परिवार से मिलने जाती थी, लेकिन इस बार शनिवार वो घर नहीं आई, उसने कहा कि वो अगले हफ्ते घर आएगी। लेकिन रविवार को अचानक न जाने क्या हुआ कि उसने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।


Leave a Reply