Latest news
जालंधर में बड़ी वारदात : पत्नी और पिता का मर्डर कर आरोपी फरार स्वतंत्रता दिवस से पहले DGP गौरव यादव ने जिला पुलिस प्रमुखों को पेट्रोलिंग और निगरानी बढ़ाने का दिया... विजिलेंस ने 15 हजार रुपये रिश्वत लेते पटवारी को रंगे हाथ किया गिरफ्तार गोराया में पुल से नीचे गिरी क्रेटा कार, दो लोग घायल जालंधर में SIR प्रक्रिया के पहले चरण का डेटा जारी जालंधर के CP सतिंदर सिंह ने अधिकारियों के साथ की विशेष बैठक और जारी किए सख्त आदेश VIRAL NEWS : 220 करोड़ रुपये खर्च कर कई सर्जरी कराकर युवक बना कुत्ता ? वायरल VIDEO की सच्चाई आई सामन... पंजाब के लुधियाना की बेटी की कनाडा में सड़क हादसे में माैत, कैदी को ले जा रही थीं रमनदीप जालंधर में दर्दनाक हादसा : तेज़ रफ़्तार स्विफ्ट कार कैंटर से भिड़ी, तीन युवकों की मौत अमृतसर के CP गुरप्रीत भुल्लर का तबादला, जानें किस अधिकारी को मिली जिम्मेदारी

India Living News

Hot News
You are currently viewing पत्नी के अवैध संबंधों से तंग आकर पति ने उठाया खौफनाक कदम
Fed up with wife's illicit relations, husband took dreadful step

पत्नी के अवैध संबंधों से तंग आकर पति ने उठाया खौफनाक कदम

जगराओं : खबर है कि पत्नी के अवैध संबंधों से तंग आकर पति ने जहरीला पदार्थ निगल लिया , जिसके बाद सिविल अस्पताल में उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई. वहीँ इस मामले में थाना सदर जगराओं पुलिस ने पत्नी और उसके प्रेमी के खिलाफ मामला दर्ज किया है।प्राप्त जानकरी अनुसार मृतक की पहचान हरजिंदर सिंह के निवासी चौकीमान के रूप में हुई। मृतक की माँ सुरजीत कौर निवासी चौकीमान ने पुलिस को दर्ज कराए बयान में कहा कि उसके बेटे हरजिंदर सिंह की शादी करीब 5 साल पहले किरणपाल कौर पुत्री सुरजीत सिंह निवासी काऊके कलां के साथ हुई थी। उनकी एक बेटी अवनीत कौर (4) साल की है।

शिकायतकर्ता मां ने आगे बताया कि उनके बेटे हरजिंदर सिंह की पत्नी किरणपाल कौर 6-7 दिन पहले झगड़ा करके मायके चली गई थी। दोनों का आपस में झगड़ा होता रहता था। इस का कारण यह था कि मेरी बहू किरणपाल कौर के एक लड़के गुरपिंदर सिंह पुत्र देवराज निवासी थाना बाघा पुराना, जिला मोगा के साथ अवैध संबंध थे।

जब यह बात मेरे बेटे को पता चली तो वह परेशान हो गया और हरजिंदर सिंह ने अपनी पत्नी किरणपाल कौर के अवैध संबंधों के कारण कोई जहरीली दवा पी ली। उसे इलाज के लिए सिविल अस्पताल लुधियाना में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने मृतक की पत्नी किरणपाल और प्रेमी गुरपिंदर सिंह के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।


Leave a Reply