लुधियाना : खबर मिली है कि लुधियाना में संगला वाला शिवाला रोड पर हौजरी के गोदाम में भीषण आग लग गई। मिली जानकारी अनुसार दूसरी मंजिल पर शॉर्ट सर्किट के बाद धुआं निकलने लगा। आसपास के लोगों ने इसकी सूचना फायर ब्रिगेड को दी। इससे पहले वहां मौजूद लोगों ने ही आग पर काबू पाने की कोशिश की, लेकिन सफलता हाथ नहीं लगी। करीब डेढ़ घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया।
होजरी मालिक ने बताया कि उसके वर्करों ने उसे बताया कि उसकी गोदाम में आग लगी है। जिसके बाद वह मौके पर पहुंच गए । उसने लोगों की मदद से माल को बाहर निकलवाया। कुछ देर में आग बढ़ती चली गई, जिसकी वजह से उसका लाखों रुपए का माल जलकर राख हो गया।