Latest news
खड़ी कार में बैठा था 25 साल का युवक, अचानक Airbag खुलने से गई जान पंजाब में मीटर रीडर्स की हड़ताल, घरेलू उपभोक्ताओं की बड़ी परेशानी मोहाली में GYM के अंदर वर्कआउट के दौरान युवक की गई जान , पत्नी भी थी साथ अब पासपोर्ट बनवाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई फीस… जानें नई दरें पंजाब में 25 जून से शुरू होगा SIR, 24,453 बीएलओ घर-घर जाकर करेंगे सत्यापन जम्मू-कश्मीर : एक महीने तक बंद रहने के बाद फिर शुरू होगी गुलमर्ग गोंडोला सेवा 8 लोगों की हत्या करने वाले साइको किलर को पुलिस ने किया गिरफ्तार जालंधर वासियों के लिए खुशखबरी ! 112 करोड़ के ओवरब्रिज को मिली मंजूरी जालंधर में चावला मोबाइल शॉप पर फायरिंग , एक आरोपी को लोगों ने किया काबू न्यूयॉर्क घूमने गए परिवार के साथ बड़ा हादसा , 18 वर्षीय युवक की मौ'त

India Living News

Hot News
You are currently viewing एसिडिटी से बचने के लिए करे ये उपाय , पेट रहेगा हेल्दी, पाचन भी होगा दुरुस्त
foods-for-acidity-prevention-foods-for-healthy-stomach

एसिडिटी से बचने के लिए करे ये उपाय , पेट रहेगा हेल्दी, पाचन भी होगा दुरुस्त

हेल्थ न्यूज़ : आज हम एसिडिटी और एसिड रिफ्लक्स से होने वाली परेशान पर बात करेंगे . ये पेट की समस्या हमारे डेली के कामकाज को भी प्रभावित करती है. हालांकि सही डाइट लेकर एसिडिटी को ठीक भी किया जा सकता है. कुछ खाने पीने की चीजें हैं जिनसे एसिडिटी को कंट्रोल कर सकते हैं और एसिड रिफ्लक्स के लक्षणों को कम कर सकते हैं. हम एसिड रिफ्लक्स के वार्निंग साइन और कुछ फूड्स के बारे में बता रहे हैं जो एसिडिटी को कंट्रोल करने में मदद कर सकते हैं.

एसिड रिफ्लक्स के लक्षण 

पेट में जलन- सीने में जलन जो बार-बार मुंह में खट्टे डकार के साथ होती है.

कड़वा और खट्टा स्वाद- पेट के एसिड से गले में वापस प्रवाहित होने से कड़वा या अम्लीय स्वाद आता है.

सीने में दर्द- छाती क्षेत्र में असुविधा या दर्द, कभी-कभी जिसे दिल का दौरा समझ लिया जाता है.

एसिडिटी होने पर क्या खाएं ?

1. आप अपने दिन की शुरुआत एक कटोरी दलिया के साथ कर सकते है जिससे एसिड रिफ्लक्स के लक्षणों को शांत करने में मदद मिल सकती है. दलिया एक कम एसिड वाला भोजन है जो फाइबर प्रदान करता है और पेट के एसिड को अवशोषित करने में मदद करता है.

2. एसिडिटी को कम करने के लिए नियमित गाय के दूध की जगह बादाम का दूध लें सकते है . ये पेट के एसिड को बेअसर करने में मदद कर सकता है.

3. एसिड रिफ्लक्स के लक्षणों को शांत करने के लिए सुबह एक कप गर्म अदरक की चाय पिएं.

4. गर्मियों की सुबह के लिए तरबूज एक बेहतरीन विकल्प हैं. इसमें पानी की मात्रा ज्यादा होती है जिससे एसिडिटी कम होती है, ये पाचन तंत्र के लिए अच्छा माना जाता है।

Disclaimer : सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. इंडिया लिविंग न्यूज़ इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.


Leave a Reply