Latest news
स्वतंत्रता दिवस से पहले DGP गौरव यादव ने जिला पुलिस प्रमुखों को पेट्रोलिंग और निगरानी बढ़ाने का दिया... विजिलेंस ने 15 हजार रुपये रिश्वत लेते पटवारी को रंगे हाथ किया गिरफ्तार गोराया में पुल से नीचे गिरी क्रेटा कार, दो लोग घायल जालंधर में SIR प्रक्रिया के पहले चरण का डेटा जारी जालंधर के CP सतिंदर सिंह ने अधिकारियों के साथ की विशेष बैठक और जारी किए सख्त आदेश VIRAL NEWS : 220 करोड़ रुपये खर्च कर कई सर्जरी कराकर युवक बना कुत्ता ? वायरल VIDEO की सच्चाई आई सामन... पंजाब के लुधियाना की बेटी की कनाडा में सड़क हादसे में माैत, कैदी को ले जा रही थीं रमनदीप जालंधर में दर्दनाक हादसा : तेज़ रफ़्तार स्विफ्ट कार कैंटर से भिड़ी, तीन युवकों की मौत अमृतसर के CP गुरप्रीत भुल्लर का तबादला, जानें किस अधिकारी को मिली जिम्मेदारी तमिलनाडु के मुख्यमंत्री विजय की पत्नी ने वापस लिया तलाक केस

India Living News

Hot News
You are currently viewing बारिश से जालंधर जलमग्न , सोढल मंदिर की टूटी दीवार , नुस्सी में पोल्ट्री फार्म ध्वस्त, देखें तस्वीरें
Jalandhar submerged due to rain, wall of Sodhal temple broken, poultry farm demolished in Nussi, see photos

बारिश से जालंधर जलमग्न , सोढल मंदिर की टूटी दीवार , नुस्सी में पोल्ट्री फार्म ध्वस्त, देखें तस्वीरें

जालंधर : जालंधर में आज सुबह से हो रही बारिश से शहर पूरी तरह से जलमंगन हो गया है। सड़कों पर जमा हुए पानी ने नगर निगम की पोल खोल कर रख दी है। शहर में सीवरेज सिस्टम ब्लाक हो गया है। यहां तक कि जो स्टॉर्म सीवरेज भी डाला था वह भी बरसात के आगे अपने हाथ खड़े कर गया है।

ADDA HOSHIARPUR ROAD

                                            ADDA HOSHIARPUR ROAD

यहाँ कई दुकानों में पानी घुस गया। कई दुकानदारों ने तो पानी के चक्कर में आज दुकानें ही नहीं खोली हैं। जिन्होंने खोली हैं वहां पर पानी के कारण कोई ग्राहक नहीं आ रही रहा है। शहर में दोमोरिया पुल, इकहरी पुली सब पानी से तरणताल बने हुए हैं।

                                        SHAHEED BHAGAT SINGH NAGAR

खबर मिली है कि सोढल मंदिर में पेड़ गिरने से मंदिर की चारदीवारी भी गिर गई है। इसके अलावा जालंधर से अमृतसर हाइवे पर विधिपुर के पास पड़ते गांव नुस्सी में बारिश के कारण एक तीन मंजिला पोल्ट्री फार्म ध्वस्त होने की खबर है। इसमें रखी गई मुर्गियों के भी मारे जाने की सूचना है।

central town

                                                           CENTRAL TOWN

PARTAP BHAG ROAD

NUSSI POULTRY FARM

VERKA MILK PLANT ROAD


Leave a Reply