Latest news
पटियाला में पिटबुल डॉग के मालिक पर FIR : मकान देखने आए कपल पर किया था हमला पंजाब के पूर्व डिप्‍टी सीएम सुखबीर सिंह बादल पर नांदेड़ में जानलेवा हमला जालंधर में बड़ी वारदात : पत्नी और पिता का मर्डर कर आरोपी फरार स्वतंत्रता दिवस से पहले DGP गौरव यादव ने जिला पुलिस प्रमुखों को पेट्रोलिंग और निगरानी बढ़ाने का दिया... विजिलेंस ने 15 हजार रुपये रिश्वत लेते पटवारी को रंगे हाथ किया गिरफ्तार गोराया में पुल से नीचे गिरी क्रेटा कार, दो लोग घायल जालंधर में SIR प्रक्रिया के पहले चरण का डेटा जारी जालंधर के CP सतिंदर सिंह ने अधिकारियों के साथ की विशेष बैठक और जारी किए सख्त आदेश VIRAL NEWS : 220 करोड़ रुपये खर्च कर कई सर्जरी कराकर युवक बना कुत्ता ? वायरल VIDEO की सच्चाई आई सामन... पंजाब के लुधियाना की बेटी की कनाडा में सड़क हादसे में माैत, कैदी को ले जा रही थीं रमनदीप

India Living News

Hot News
You are currently viewing पंजाब में कांग्रेस के पूर्व विधायक किक्की ढिल्लों को विजिलेंस ने किया गिरफ्तार
Vigilance arrested former Congress MLA Kikki Dhillon in Punjab

पंजाब में कांग्रेस के पूर्व विधायक किक्की ढिल्लों को विजिलेंस ने किया गिरफ्तार

पंजाब : खबर है कि पंजाब कांग्रेस के उपाध्यक्ष व फरीदकोट के पूर्व विधायक कुशलदीप सिंह ढिल्लो को विजिलेंस ने मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया। उन्हें पूछताछ के लिए फिरोजपुर स्थित SSP विजिलेंस के ऑफिस बुलाया गया था। वहीं पर उनकी गिरफ्तारी हुई। इसके बाद विजिलेंस टीम पूर्व MLA ढिल्लो के फरीदकोट-कोटकपूरा हाईवे पर स्थित आवास पर पहुंचकर सर्च कर रही है।

ढिल्लो के साथ गांव धन्ना जिला फरीदकोट के गुरसेवक सिंह और फिरोजपुर जिले के नानकसर शहीद गांव के राजविंदर सिंह के खिलाफ विजिलेंस जांच के बाद भ्रष्टाचार का मामला दर्ज किया गया है।

विजिलेंस के प्रवक्ता ने बताया कि पंजाब विजिलेंस ब्यूरो ने मंगलवार को फरीदकोट के पूर्व विधायक कुशलदीप सिंह ढिल्लों को आय के ज्ञात स्रोतों से अधिक संपत्ति अर्जित करने के आरोप में गिरफ्तार किया। उन्होंने कहा कि ब्यूरो द्वारा उनकी सभी चल और अचल संपत्तियों का आकलन करने के लिए 01-04-2017 से 31-03-2022 तक पांच साल की जांच अवधि निर्धारित की गई थी।


Leave a Reply