Latest news
जालंधर में चिकचिक चौक के पास 2 पक्षों की झड़प में एक्टिवा को लगाई आग चीन का Meta को बड़ा झटका, Manus की 2 अरब डॉलर की डील पर लगाई रोक Exit Poll 2026 : पश्चिम बंगाल में किसका बजेगा डंका ? एग्जिट पोल के नतीजे आये सामने शंभू-अंबाला रेलवे ट्रैक पर ब्लास्ट का मामला सुलझा, हथियारों सहित 4 गिरफ्तार पंजाब के शंभू में रेलवे ट्रैक पर धमाका, विस्फोटक लगाने वाले के उड़े चिथड़े पिकनिक पर गए परिवार के साथ हादसा , नाले के तेज बहाव में बह गया मासूम बच्चा पंजाब में अप्रैल के आखिरी दिनों में बरसेंगे बादल, मौसम विभाग का अलर्ट जारी 'आप' पार्टी को छोड़ते ही हरभजन सिंह की Z+ सिक्योरिटी को मान सरकार ने वापस लिया फार्म में लगी भयानक आग, एक साथ जिंदा जली 122 बकरियां राघव चड्ढा को झटका, 2 दिन में 10 लाख लोगों ने इंस्टाग्राम पर किया अनफॉलो

India Living News

Hot News
You are currently viewing पंजाब के पूर्व सीएम चरणजीत सिंह चन्नी से विजिलेंस कर रही पूछताश, आय से अधिक संपत्ति केस का मामला
Former Punjab CM Channi received threat, ransom of Rs 2 crore demanded

पंजाब के पूर्व सीएम चरणजीत सिंह चन्नी से विजिलेंस कर रही पूछताश, आय से अधिक संपत्ति केस का मामला

चंडीगढ़ : खबर है कि पंजाब के पूर्व सीएम चरणजीत सिंह चन्नी से मोहाली स्थित विजिलेंस ब्यूरो के ऑफिस आज पूछताछ हो रही है। आय से अधिक संपत्ति मामले में विजिलेंस ने चन्नी से पूछताश की हैं। चन्नी से माइनिंग केस में उनके भांजे भूपिंदर हनी से बरामद हुए 10 करोड़ के बारे में भी पूछताछ की जा सकती है।

बता दे चन्नी ने गुरुवार को मुख्यमंत्री भगवंत मान और अरविंद केजरीवाल पर जमकर भड़ास निकाली थी। सरकार को दलित और सिख विरोधी करार दिया था। इसके दो घंटे बाद ही सरकार का रिएक्शन आ गया। रिएक्शन विजिलेंस के माध्यम से आया कि वह अब जांच में 20 अप्रैल को नहीं बल्कि आज ही पेश हों।

बता दे विजिलेंस ऑफिस के बाहर चन्नी बोले- मुझे कोई डर नहीं है। वह चाहे मुझे गोली मार दें। जिसका घर कुर्की पर लगा हो और हाईकोर्ट से कुर्की की स्टे करवाई है, उसके पास क्या संपत्ति हो सकती है। यह टोटली पॉलिटिकली मोटिवेटेड पूछताछ है। चन्नी विजिलेंस ऑफिस में अपने वकीलों के साथ अकेले पहुंचे।

राजा वड़िंग और प्रताप सिंह बाजवा ने कहा कि इतनी भी क्या इमरजेंसी है कि पूर्व मुख्यमंत्री को तुरंत पेश होने के लिए कहा गया। विजिलेंस ने खुद ही 20 तक छूट देकर फिर अपना ही फैसला वापस ले लिया। विजिलेंस की टीम ने यह भी नहीं कि देखा कि अंबेडकर जयंती है और कम से कम उसका ही इंतजार कर लेते।


Leave a Reply