Latest news
CBSE 10वीं सेशन-1 का रिजल्ट जारी : देशभर में लुधियाना रीजन 9वें स्थान पर AAP पार्टी के राज्यसभा सांसद अशोक मित्तल के घर और यूनिवर्सिटी पर ईडी की टीम ने रेड ਬਾਬਾ ਸਾਹਿਬ ਡਾਕਟਰ ਭੀਮ ਰਾਓ ਅੰਬੇਦਕਰ ਜੀ ਦੇ ਜਨਮ ਦਿਵਸ ਤੇ ਲੰਗਰ ਦਾ ਆਯੋਜਨ बैसाखी के दिन निशान साहिब की सेवा के दौरान 60 फीट की ऊंचाई से गिरकर सेवादार की मौत जालंधर में अवैध गैस रिफिलिंग के दाैरान सिलिंडर फटा , युवक बुरी तरह झुलसा हैवान पति : पत्नी के प्राइवेट पार्ट में डाली बीयर की बोतल, आरोपी पति गिरफ्तार बड़ी खबर : दिग्गज गायिका आशा भोसले का निधन . 92 साल की उम्र में ली अंतिम सांस वृंदावन नाव हादसा : लुधियाना में पांच लोगों का हुआ एक साथ अंतिम संस्कार बाबा वेंगा की डरावनी भविष्यवाणी : क्या सच में 2026 में मचेगी तबाही? वृंदावन में बड़ा हादसा : यमुना नदी में पुल से टकराकर पलटी नाव, पंजाब के 10 श्रद्धालुओं की मौत

India Living News

Hot News
You are currently viewing ‘मोदी सरनेम’ केस में राहुल गांधी को कोर्ट ने सुनाई दो साल की सजा
Big news: Rahul Gandhi gets bail from Surat sessions court in defamation case

‘मोदी सरनेम’ केस में राहुल गांधी को कोर्ट ने सुनाई दो साल की सजा

सूरत : बड़ी खबर है कि गुजरात की एक अदालत ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी को ‘मोदी उपनाम’ संबंधी टिप्पणी को लेकर आपराधिक मानहानि के मामले में दोषी ठहराया है । वहीँ कोर्ट ने उन्हें आईपीसी की धारा 504 के तहत 2 साल की सजा सुनाई है, हालांकि राहुल गांधी को फौरन सूरत सेशंस कोर्ट से जमानत भी मिल गई है। साथ ही सजा को 30 दिन के लिए स्थगित कर दिया। सुनवाई के दौरान राहुल कोर्ट में मौजूद रहे। ताकि कांग्रेस नेता उसके फैसले को ऊपरी अदालत में चुनौती दे सकें।

बता दे राहुल ने कोर्ट में अपना पक्ष रखा। उनके वकील के मुताबिक, ‘राहुल ने कहा कि बयान देते वक्त मेरी मंशा गलत नहीं थी। मैंने तो भ्रष्टाचार के खिलाफ आवाज उठाई थी।’

प्राप्त जानकारी अनुसार ये मामला 2019 का है जब राहुल गांधी ने आम चुनाव से पहले कर्नाटक के कोलार में आयोजित जनसभा में पीएम मोदी के सरनेम को लेकर टिप्प्णी करते हुए कहा था कि, ‘क्यों सभी चोरों का समान उपनाम मोदी ही होता है?’ राहुल की इस टिप्पणी के खिलाफ भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के विधायक और गुजरात के पूर्व मंत्री पुरनेश मोदी ने याचिका दायर कराई थी।


Leave a Reply