Latest news
पटियाला में पिटबुल डॉग के मालिक पर FIR : मकान देखने आए कपल पर किया था हमला पंजाब के पूर्व डिप्‍टी सीएम सुखबीर सिंह बादल पर नांदेड़ में जानलेवा हमला जालंधर में बड़ी वारदात : पत्नी और पिता का मर्डर कर आरोपी फरार स्वतंत्रता दिवस से पहले DGP गौरव यादव ने जिला पुलिस प्रमुखों को पेट्रोलिंग और निगरानी बढ़ाने का दिया... विजिलेंस ने 15 हजार रुपये रिश्वत लेते पटवारी को रंगे हाथ किया गिरफ्तार गोराया में पुल से नीचे गिरी क्रेटा कार, दो लोग घायल जालंधर में SIR प्रक्रिया के पहले चरण का डेटा जारी जालंधर के CP सतिंदर सिंह ने अधिकारियों के साथ की विशेष बैठक और जारी किए सख्त आदेश VIRAL NEWS : 220 करोड़ रुपये खर्च कर कई सर्जरी कराकर युवक बना कुत्ता ? वायरल VIDEO की सच्चाई आई सामन... पंजाब के लुधियाना की बेटी की कनाडा में सड़क हादसे में माैत, कैदी को ले जा रही थीं रमनदीप

India Living News

Hot News
You are currently viewing राजेश्वरी धाम देवी राजरानी वैष्णो मन्दिर में 54वें शिलान्यास दिवस पर करवाया विशाल जागरण
Huge jagaran held at Rajeshwari Dham Devi Rajrani Vaishno Temple on the 54th foundation stone laying day

राजेश्वरी धाम देवी राजरानी वैष्णो मन्दिर में 54वें शिलान्यास दिवस पर करवाया विशाल जागरण

जालंधर (अनुराग): राजेश्वरी धाम देवी राजरानी वैष्णो मंदिर, बस्ती शेख रोड, जालंधर में 13 फरवरी 2023 दिन सोमवार को मां का जागरण व 54वां शिलान्यास दिवस बड़ी धूमधाम व श्रद्धा पूर्वक मनाया गया | कार्यक्रम का शुभारंभ 9 बजे झंडे की रसम से किया गया। जिसमें विशेष रूप से सेंट्रल विधायक रमन अरोड़ा, पूर्व विधायक सुशील कुमार रिंकू, पूर्व सीनियर डिप्टी मेयर कमलजीत सिंह भाटिया, आखरी उम्मीद वेलफेयर सोसाइटी के प्रधान जतिंदरपाल सिंह मुख्य तौर पर शामिल हुए।

जागरण के आरंभ में प्रथम पूजा अशोक दौलतानी, ममता दोलतानी, पुनीत जैन,अंजू जैन एवं अन्य सदस्यों द्वारा की गई। पश्चात मां देवी राजरानी जी द्वारा झंडे की रस्म अदा की गई। जिसमें पूर्व सीनियर डिप्टी मेयर कमलजीत सिंह भाटिया एवं पार्षद जसपाल कौर भाटिया, पूर्व विधायक सुशील रिंकू, अभिषेक लोच, सेंट्रल विधायक रमन अरोड़ा, आखरी उम्मीद वैल्फेयर सोसायटी मुख्य जतिंदर सिंह उपस्थित हुए। इस पश्चात मां देवी राज रानी जी और मंदिर प्रबंधक कमेटी के प्रधान श्री कैलाश बब्बर के पुत्र जतिन बब्बर, विजय दुआ, सुषमिंद्र नैय्यर, सुरिंदर कुमार, सतीश बब्बर, ज्योति बब्बर,पुनीत जैन अन्य सदस्यों द्वारा सभी आए हुए मेहमानों को मां की चुनरी देकर सम्मानित किया गया।

इस पश्चात पंकज ठाकुर एंड पार्टी, कुमार सोनू एंड पार्टी द्वारा मां का गुणगान किया गया कर संगत को निहाल किया गया। जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने मां के दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया। मां देवी राज रानी जी द्वारा लगाए गए लंगर की सेवा लंगर इंचार्ज पवन नागपाल,राम किशन नानू, राजिंदर कुमार व अन्य मेंब्रो द्वारा पूरी रात की गई । आखरी उम्मीद वेलफेयर सोसाइटी की ओर से फ्रूट चाट का लंगर भी लगाया गया। जागरण का सारा लाइव प्रसारण JPB News 24 चैनल पर किया गया .


Leave a Reply