Latest news
शिव ज्योति पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों को आपातकालीन सहायता तथा ट्रैफ़िक नियमों के प्रति किया गया जा... क्या आपको पता है दुनिया का सबसे खुशहाल देश कौन सा है ? सक्षम पंजाब न्यूज पेपर के मुख्य संपादक केवल कृष्ण की पत्नी स्वर्गीय मधुबाला की अंतिम शोक सभा में पहु... गुरु ग्रंथ साहिब बेअदबी पर सख्त कानून लागू, दोषी पाए जाने पर आजीवन कारावास और 25 लाख का जुर्माना नेपाल सरकार ने बढ़ाई सख्ती: भारत से तेल, मछली और दवा समेत कई उत्पादों की 'नो एंट्री' जालंधर में कबाड़ के गोदाम में लगी भीषण आग: 80 झुग्गियों समेत कई फैक्टिरयां आई चपेट में जालंधर में HDFC Bank के ATM पर महिला के खाते से ठगी स्कूल टीचर पर क्लास में Acid Attack, अध्यापक सहित 2 बच्चे आए चपेट में आम आदमी पार्टी के मंत्री संजीव अरोड़ा के घर ED की रेड Bright Tution Academy के स्टूडेंट्स ने कक्षा 10th CBSE के रिजल्ट में अच्छे अंक प्राप्त किये

India Living News

Hot News
You are currently viewing बड़ी खबर : फिल्म प्रोड्यूसर कमल किशोर मिश्रा ने पत्नी को कार से कुचला, घटना CCTV में हुई कैद
Big news: Film producer Kamal Kishore Mishra crushes wife with car, incident caught on CCTV

बड़ी खबर : फिल्म प्रोड्यूसर कमल किशोर मिश्रा ने पत्नी को कार से कुचला, घटना CCTV में हुई कैद

मुंबई : बड़ी खबर सामने आ रही है कि फिल्म प्रोड्यूसर कमल किशोर मिश्रा के खिलाफ उनकी बीवी यास्मीन पर कार चढ़ाने का केस दर्ज हुआ है। मिली जानकारी अनुसार उनकी पत्नी ने अंधेरी (वेस्ट) की एक रिहायशी बिल्डिंग की पार्किंग में उन्हें किसी दूसरी औरत के साथ कार में बैठे देखा था। जब वह उनसे बात करने आईं, तो कमल मिश्रा ने वहां से फरार होने की कोशिश में अपनी पत्नी पर ही कार चढ़ा दी। इस घटना में उनकी पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गई। ये घटना CCTV कैमरा कैद हो गयी। ये घटना 19 अक्टूबर की बताई जा रही है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक, आरोपी की पत्नी ने आरोपी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है।

प्राप्त जानकारी अनुसार कमल की पत्नी ने कहा कि दोनों को साथ में देखते ही मैंने गाड़ी का शीशा खटखटाया और शीशा नीचे करने को कहा कि मुझे कुछ बात करनी है, लेकिन कमल ने मेरी एक नहीं सुनी और गाड़ी मोड़ कर भागने लगे और उन्होंने मुझ पर गाड़ी चढ़ा दी। कमल ने थोड़ी सी भी इंसानियत नहीं दिखाई। यास्मीन ने पुलिस पर कार्रवाई नहीं करने का भी आरोप लगाया। यास्मीन ने कहा, ‘इस पूरी घटना की शिकायत मैंने अंबोली पुलिस स्टेशन में दर्ज़ करवाई है। हालांकि, अब तक उन्होंने इस मामले में कोई कार्रवाई नहीं की है।’

बता दे कि कमल किशोर मिश्रा इंडस्ट्री के जाने माने प्रोड्यूसर हैं। उन्होंने 2019 में बॉलीवुड में बतौर प्रोड्यूसर डेब्यू किया था। कमल One Entertainment Film Productions नाम का प्रोडक्शन हाउस चलाते हैं। उन्होंने फिल्म ‘फ्लैट नंबर 420’, ‘शर्मा जी की लग गई’ जैसी कई फिल्मों को प्रोड्यूस किया है।


Leave a Reply