जालंधर : पंजाब के डीजीपी बनने के बाद पहली बार आईपीएस गौरव यादव का आज शुक्रवार को जालंधर आगमन हुआ। यहां वे पुलिस स्मृति दिवस कार्यक्रमों में भाग लेने आए। उन्होंने सुबह पीएपी में पासिंग आउट परेड की सलामी ली। पीएपी से 200 कांस्टेबलों का नया बैच सर्विस ज्वाइन करेगा।
पीएपी में पासिंग आउट परेड के मौके पर उनके साथ पुलिस कमिश्नर गुरशरण सिंह संधू, एसएसपी स्वप्न शर्मा, डीसीपी व अन्य वरिष्ठ पुलिस अधिकारी भी मौजूद हैं। बता दें कि पुलिस स्मृति दिवस पर पंजाब पुलिस के 2 डीआइजी, तीन एसएसपी, 2 कमांडेंट, 6 एसपी, 10 डीएसपी, 32 इंस्पेक्टर्स, 62 एएसआइ, 128 एएसआइ, 217 हवलदार, 360 होमगार्ड के जवानों और 184 एसपीओ बलिदान को याद किया जाएगा। उनके स्वजनों को डीजीपी ने सम्मानित किया।
पीएपी परिसर में एक कार्यक्रम के आयोजन के दौरान डीजीपी गौरव यादव ने शहीदों को श्रद्धांजलि दी। शहीदों के परिवारों को पूरा सम्मान और हरसंभव मदद करने की बात कही। उन्होंने कहा जो पुलिस कर्मी और अधिकारी बलिदान हो गए थे, उन्हें पंजाब कभी नहीं भूल पाएगा।