Latest news
जालंधर में बैडमिंटन खेलते समय व्यक्ति को आया हार्ट अटैक, इस तरह बची जान जालंधर की पुलिस कमिश्नर धनप्रीत कौर का तबादला, सतिंदर सिंह बने नए CP जालंधर की सिल्वर प्लाजा मार्केट में बाप बेटे पर हमला मशहूर कंटेट क्रिएटर सयोनी चक्रवर्ती का 23 साल की उम्र में निधन भारतीय रिजर्व बैंक प्लास्टिक नोटों को लाने पर कर रहा विचार ? गर्मी से राहत पाने के लिए लोग पहुंच रहे पहाड़ों में , वहां भी मिल रहा घंटों लंबा जाम फगवाड़ा में लवली यूनिवर्सिटी के पास जालंधर के RTI एक्टिविस्ट सिमरनजीत की गोली मारकर हत्या पंजाब में मौसम ने ली करवट , इन जिलों में आंधी-बारिश का रेड अलर्ट पंजाब में निकाय चुनाव के परिणामों में AAP पार्टी का शानदार प्रदर्शन, जानें कांग्रेस-अकाली-भाजपा का ह... जालंधर में अब 1 जून से 9 और चौराहों पर होंगे E-Challan

India Living News

Hot News
You are currently viewing Punjab Elections 2022 : पंजाब के दो गांवों में नहीं पड़ा एक भी वोट, जानिए वजह
Punjab Elections 2022: Not a single vote was cast in two villages of Punjab, know the reason

Punjab Elections 2022 : पंजाब के दो गांवों में नहीं पड़ा एक भी वोट, जानिए वजह

होशियारपुर : आपको बता दे कि पंजाब विधानसभा चुनाव के लिए मतदान की प्रक्रिया संपन्न हो चुकी है, लेकिन एक हैरानी वाली खबर सामने आई है कि यहाँ राज्य में दो गांव ऐसे भी रहे जहां के लोगों ने मतदान प्रक्रिया में हिस्सा ही नहीं लिया। मिली जानकारी अनुसार होशियारपुर की गढ़शंकर विधानसभा सीट में पड़ते गांव बसियाला व रसूलपुर में एक भी मतदाता ने अपने वोट का प्रयोग नहीं किया।

वहीँ बताया जा रहा है कि इन दोनों के गांवों के लोग रेलवे फाटक बंद होने के विरोध में प्रदर्शन कर रहे हैं। सूत्रों से मिली जानकारी अनुसार वहां लोगों की लंबे समय से मांग है कि रेलवे फाटक को खोला जाए। वहीँ उन्होंने पहले ही चुनाव के बहिष्कार की घोषणा की थी। वहीँ वोटिंग वाले दिन यहां सुबह से पोलिंग पार्टियां मतदाताओं का इंतजार करती रही, लेकिन शाम छह बजे तक भी कोई मतदान करने नहीं पहुंचा।

वहीँ गांव के लोगों का कहना है कि वह अपनी मांग को लंबे समय से जनप्रतिनिधियों के सामने रख रहे हैं। लेकिन आश्वासन सभी दल देते हैं, लेकिन किसी ने उनकी मांग को नहीं माना है। इस वजह से उनके पास मतदान के बहिष्कार के अलावा कोई विकल्प नहीं बचा था।

 


Leave a Reply