Latest news
CJP PROTEST : संसद मार्च के लिए जा रहे छात्रों को रोकने के लिए पुलिस ने किया लाठीचार्ज PM आवास के बाहर धरने पर बैठे कांग्रेसी नेता , केंद्र सरकार के सामने रखीं ये मांगें जालंधर में 24 जुलाई को भगवान जगन्नाथ जी की भव्य रथ यात्रा, पत्रकार संस्था (DMA) को विशेष निमंत्रण फिट होने के बावजूद भी पंजाबी सिंगर करनदीप को आया हार्ट अटैक , युवाओं को दी खास सलाह अमृतसर में थार गाडी के अंदर मिली युवक की लाश, मचा हड़कंप जालंधर के सनप्रीत ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बांधी थी पटियाला शाही पगड़ी नेपाल में भूकंप के झटके ; 5.0 तीव्रता के भूकंप से लोगों में फैली दहशत अमृतसर में 70 साल के बुजुर्ग पर आवारा कुत्तों ने किया हमला , हुई मौत भूख हड़ताल पर बैठे सोनम वांगचुक को पुलिस ने जंतर-मंतर से हटाकर अस्पताल में शिफ्ट किया जालंधर जिले के सभी पोलिंग स्टेशनों पर 19 जुलाई 2026 को वोटर लिस्ट के SIR 2026 के तहत स्पेशल कैंप आयो...

India Living News

Hot News
You are currently viewing हरियाणा में भिवानी के खनन क्षेत्र डाडम में पहाड़ खिसकने से बड़ा हादसा , चार की मौत, मलबे में करीब 10 गाड़ियां दबी
Major accident in Haryana's Bhiwani mining area in Dadam, four killed, 10 vehicles buried under debris

हरियाणा में भिवानी के खनन क्षेत्र डाडम में पहाड़ खिसकने से बड़ा हादसा , चार की मौत, मलबे में करीब 10 गाड़ियां दबी

हरियाणा : बड़ी खबर मिली है कि हरियाणा में भिवानी के खनन क्षेत्र डाडम में पहाड़ खिसकने से बड़ा हादसा हो गया है। मिली जानकारी अनुसार अभी तक चार लोगों की मौत हुई है और उनके शव मलबे से निकाले गए हैं। वहीँ प्रशासन द्वारा रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया जा रहा है । इसके अलावा गाजियाबाद से एनडीआरएफ की मधुबन से एसडीआरएफ की टीम बुलाई गई है। वहीँ इसके अलावा हिसार से आर्मी की एक यूनिट बुलाई गई है । 

सूत्रों की जानकारी अनुसार मौतों का आंकड़ा बढ़ सकता है। बताया जा रहा है कि मलबे में करीब 15-20 लोग और 10 गाड़ियां दबी हैं। वहीँ बचाव कार्य लगातार जारी है। हादसे के बाद हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने ट्वीट कर हादसे पर दुख जताया। सीएम ने कहा कि वे त्वरित बचाव अभियान और घायलों को तत्काल सहायता सुनिश्चित करने के लिए स्थानीय प्रशासन के साथ लगातार संपर्क में हैं।

 


Leave a Reply