जालंधर : बता दे कि नए साल के मोके पर लोगों द्वारा जश्न मनाने के मद्देनज़र पुलिस ने सुरक्षा को लेकर पुख्ता प्रबंध किए हैं। मिली जानकारी अनुसार पुलिस के एक हजार अधिकारी व जवान शहर के चप्पे-चप्पे पर पैनी नजर रखेंगे। इसके अलावा अराजक गतिविधियों को रोकने के लिए पुलिस नए साल के आगमन के मौके पर वर्दी और सादा कपड़ों में मौजूद रहेगी। वहीँ इसको लेकर पुलिस कमिश्नर नौनिहाल सिंह ने अधिकारियों के साथ बैठक कर समीक्षा भी की। वहीँ बैठक में उन्होंने अधिकारियों को जरूरी दिशा निर्देश दिए।
आपको बता दे कि महानगर जालंधर में किसी भी तरह की असामाजिक-अराजक गतिविधि को रोकने के लिए पुलिस ने सुरक्षा बढ़ा दी गई है। इसके अलावा शहर में जहां-जहां भी नए साल के जश्न के कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं वहां पर वरिष्ठ पुलिस अधिकारी व्यक्तिगत रूप से कानून व्यवस्था की स्थिति बनाए रखने के लिए की निगरानी करेंगे। वहीँ पुलिस कमिश्नर ने लोगों से अपील की कि वे जश्न तो मनाएं, लेकिन साथ ही कोविड प्रोटोकॉल का पालन भी जरूर करें।
पुलिस कमिश्नर नौनिहाल सिंह ने लोगों को आश्वासन दिया कि शहर में पहले से ही व्यापक सुरक्षा व्यवस्था की गई है और समारोह के दौरान किसी को भी कानून अपने हाथ में लेने की अनुमति नहीं दी जाएगी। इसके अलावा उन्होंने अपराध की रोकथाम के लिए लोगों से भी पूर्ण समर्थन और सहयोग की मांग की।