Latest news
जालंधर में टूर एंड ट्रैवल्स शॉप में नकाबपोश बदमाशों ने की बड़ी लूट MATHS COACHING CENTER के स्टूडेंट्स ने 10TH के रिजल्ट में अच्छे अंक प्राप्त किये 23वें विशाल माता रानी जागरण से पहले बालाजी महाराज की चौकी से बना भक्तिमय माहौल शिव ज्योति पब्लिक स्कूल की छात्रा संचिता सोनी ने ज़िले में दूसरा स्थान प्राप्त करके लहराया विद्यालय क... CBSE 10वीं सेशन-1 का रिजल्ट जारी : देशभर में लुधियाना रीजन 9वें स्थान पर AAP पार्टी के राज्यसभा सांसद अशोक मित्तल के घर और यूनिवर्सिटी पर ईडी की टीम ने रेड ਬਾਬਾ ਸਾਹਿਬ ਡਾਕਟਰ ਭੀਮ ਰਾਓ ਅੰਬੇਦਕਰ ਜੀ ਦੇ ਜਨਮ ਦਿਵਸ ਤੇ ਲੰਗਰ ਦਾ ਆਯੋਜਨ बैसाखी के दिन निशान साहिब की सेवा के दौरान 60 फीट की ऊंचाई से गिरकर सेवादार की मौत जालंधर में अवैध गैस रिफिलिंग के दाैरान सिलिंडर फटा , युवक बुरी तरह झुलसा हैवान पति : पत्नी के प्राइवेट पार्ट में डाली बीयर की बोतल, आरोपी पति गिरफ्तार

India Living News

Hot News
You are currently viewing Breaking News : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कृषि कानूनों को वापस लेने का किया एलान
Prime Minister Narendra Modi's Ferozepur rally cancelled, heavy rain or security lapse, know what were the reasons

Breaking News : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कृषि कानूनों को वापस लेने का किया एलान

नई दिल्‍ली : बड़ी खबर है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने तीनों कृषि कानूनों को वापस लेने का एलान कर दिया है। उन्होंने राष्ट्र के नाम संदेश देते हुए कहा कि तीनों कृषि कानूनों को वापिस लिया जाएगा। उन्होंने कहा कृषि में सुधार के लिए तीन कानून लाए गए थे, ताकि छोटे किसानों को और ताकत मिले। वहीँ सालों से ये मांग देश के किसान और विशेषज्ञ, अर्थशास्त्री मांग कर रहे थे। उन्होंने कहा जब ये कानून लाए गए, तो संसद में चर्चा हुई। उन्होंने कहा देश के किसानों, संगठनों ने इसका स्वागत किया। इसके अलावा उन्होंने कहा लेकिन हम कुछ किसानों को कृषि कानूनों के लाभ समझाने में असफल रहे। वहीँ पीएम मोदी ने कहा कि केंद्र सरकार पूरा सेवा भाव से जनता की सेवा में जुटी है।

वहीँ पीएम मोदी ने कहा कि उन्‍होंने किसानों की मुश्किलों और तकलीफों को बेहद करीब से महसूस किया है और किसानों की मौजूदा सभी परेशानियों को दूर करने का प्रयास किया जा रहा है। आपको बता दें कि कृषि कानूनों के विरोध में दिल्‍ली की सीमाओं पर हजारों किसान पिछले एक साल से प्रदर्शन कर रहे हैं। वहीँ किसान कृषि कानूनों को रद करने की मांग पर अड़े हुए थे, जिन्‍हें आखिरकार केंद्र की मोदी सरकार ने मान लिया है।

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, हमने कृषि कानूनों को वापस लेने का फैसला किया। वहीँ पीएम मोदी ने किसानों से अपील की, आप अपने अपने घर लौटे, खेत में लौटें, परिवार के बीच लौटें, और एक नई शुरुआत करते हैं। उन्होंने कहा इस महीने के अंत में शुरू होने जा रहे संसद सत्र में, हम इन तीनों कृषि कानूनों को रद करने की संवैधानिक प्रक्रिया को पूरा कर दें ‘

वहीँ प्रधानमंत्री मोदी ने श्री गुरु नानक देव जी के पवित्र प्रकाश पर्व की सभी को बधाई दी । PM मोदी ने कहा कि वह विश्वभर में सभी लोगों को और सभी देशवासियों को हार्दिक बधाई देते हैं। उन्होंने कहा, ‘ये भी बहुत सुखद है कि डेढ़ साल के बाद करतारपुर साबिह कारिडोर अब फिर से खुल गया है।

 


Leave a Reply