Latest news
शिव ज्योति पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों को आपातकालीन सहायता तथा ट्रैफ़िक नियमों के प्रति किया गया जा... क्या आपको पता है दुनिया का सबसे खुशहाल देश कौन सा है ? सक्षम पंजाब न्यूज पेपर के मुख्य संपादक केवल कृष्ण की पत्नी स्वर्गीय मधुबाला की अंतिम शोक सभा में पहु... गुरु ग्रंथ साहिब बेअदबी पर सख्त कानून लागू, दोषी पाए जाने पर आजीवन कारावास और 25 लाख का जुर्माना नेपाल सरकार ने बढ़ाई सख्ती: भारत से तेल, मछली और दवा समेत कई उत्पादों की 'नो एंट्री' जालंधर में कबाड़ के गोदाम में लगी भीषण आग: 80 झुग्गियों समेत कई फैक्टिरयां आई चपेट में जालंधर में HDFC Bank के ATM पर महिला के खाते से ठगी स्कूल टीचर पर क्लास में Acid Attack, अध्यापक सहित 2 बच्चे आए चपेट में आम आदमी पार्टी के मंत्री संजीव अरोड़ा के घर ED की रेड Bright Tution Academy के स्टूडेंट्स ने कक्षा 10th CBSE के रिजल्ट में अच्छे अंक प्राप्त किये

India Living News

Hot News
You are currently viewing Breaking News : जालंधर के पीपीआर माल के नज़दीक लगी भयंकर आग, आग से बार-बार हो रहे धमाके , कई किमी दूर तक दिखाई दे रहा धुआं
Breaking News: A fierce fire broke out near PPR Mall of Jalandhar, repeated explosions due to fire, smoke visible from many kilometers away

Breaking News : जालंधर के पीपीआर माल के नज़दीक लगी भयंकर आग, आग से बार-बार हो रहे धमाके , कई किमी दूर तक दिखाई दे रहा धुआं

जालंधर : जालंधर में पीपीआर माल के नज़दीक ऋषि नगर में खाली मैदान में कूड़े के ढेर में भयंकर आग लगने की जानकारी मिल रही है । मिली जानकारी अनुसार घटना करीब 2 बजे की बताई जा रही है। वहीँ सूचना मिलने पर फायर ब्रिगेड की टीम के साथ थाना डिवीजन छह की पुलिस भी मौके पर पहुंची और लोगों को वहां से निकालने का प्रयास कर रही हैं।

बताया जा रहा है कि यहां खाली ग्राउंड में कूड़े का सामान पड़ा था। वहीँ इसके अलावा आसपास कूड़ा इकट्ठा करने वाले लोगों की झोपड़ियां भी आग की चपेट में आ गई हैं। जानकारी अनुसार वहां घटनास्थल पर बार-बार धमाके हो रहे हैं। इसके आसपास सैकड़ों लोगों की भीड़ मौजूद है। बड़ी बात है कि इस आग के धुएं को कई किलोमीटर दूर से भी देखा जा सकता है।

आपको बता दे कि यहां आसपास बनी झुग्गी झोपड़ियों में सैकड़ों लोग रहते हैं। वहीँ भयंकर आग लगने पर यहां दहशत फैल गई और सभी इधर उधर भागने लगे ।

वहीँ अभी तक किसी तरह की कोई जानी नुकसान की कोई सूचना नहीं है। वहां मोके पर पुलिस और फायर ब्रिगेड आग पर काबू पाने का पूरा प्रयास कर रही है। सूत्रों से मिली जानकारी मुताबिक दमकल विभाग की करीब एक दर्जन गाड़ियां आग बुझाने में जुटी हैं।

 


Leave a Reply