Latest news
पंजाब सरकार ने प्राइवेट स्कूलों की फीस बढ़ोतरी को लेकर लिया ये बड़ा फैसला जालंधर में बैडमिंटन खेलते समय व्यक्ति को आया हार्ट अटैक, इस तरह बची जान जालंधर की पुलिस कमिश्नर धनप्रीत कौर का तबादला, सतिंदर सिंह बने नए CP जालंधर की सिल्वर प्लाजा मार्केट में बाप बेटे पर हमला मशहूर कंटेट क्रिएटर सयोनी चक्रवर्ती का 23 साल की उम्र में निधन भारतीय रिजर्व बैंक प्लास्टिक नोटों को लाने पर कर रहा विचार ? गर्मी से राहत पाने के लिए लोग पहुंच रहे पहाड़ों में , वहां भी मिल रहा घंटों लंबा जाम फगवाड़ा में लवली यूनिवर्सिटी के पास जालंधर के RTI एक्टिविस्ट सिमरनजीत की गोली मारकर हत्या पंजाब में मौसम ने ली करवट , इन जिलों में आंधी-बारिश का रेड अलर्ट पंजाब में निकाय चुनाव के परिणामों में AAP पार्टी का शानदार प्रदर्शन, जानें कांग्रेस-अकाली-भाजपा का ह...

India Living News

Hot News
You are currently viewing सोढल फाटक के पास पीएनबी बैंक में पैसे जमा कराने आए युवक से 50 हज़ार ले भागे नौसरबाज़
Nausarbaaz ran away with 50 thousand from the young man who came to deposit money in PNB bank

सोढल फाटक के पास पीएनबी बैंक में पैसे जमा कराने आए युवक से 50 हज़ार ले भागे नौसरबाज़

जालंधर : जालंधर में सोढल फाटक के पास पीएनबी बैंक में पैसे जमा कराने आए युवक से 50 हज़ार ले भागे नौसरबाज़। नौसरबाजों ने अनोखे ढंग से युवक को लूटा। मिली जानकारी अनुसार बैंक में अमन नामक युवक अपनी बहन के साथ 50 हज़ार रूपए जमा करवाने आया था। अमन ने बताया बैंक के अंदर पहले से मौजूद एक व्यक्ति और उसके पगड़ीधारी साथी ने उससे 50 हजार रुपये ठग लिए। अमन ने कहा एक व्यक्ति बैंक के अंदर पहले से ही रुमाल में नोटों की गड़्डियां लेकर खड़ा हुआ था।

इसी दौरान एक पगड़ीधारी व्यक्ति बैंक के अंदर दाखिल हुआ और उसने बैंक के अंदर पहले से मौजूद अपने साथी को कहा यहाँ बैंक में भीड़ बहुत है मैं तुम्हारे पैसे किसी और ब्रांच में जल्दी जमा करवा देता हूं।अमित की माने तो अमित ने भी अपने पास मौजूद 50 हजार रुपये उस पगड़ीधारी व्यक्ति को दे दिए ताकि उसके भी पैसे वो जल्दी जमा करवा देगा। अमित उसके साथ बैंक के बाहर चला आया। सोढल मंदिर के नजदीक पहुंचने पर पगड़ीधारी व्यक्ति ने गड्डियों वाला रुमाल अमन को दिया और कहा यह दो लाख तुम पकड़ो तब तक मैं तुम्हारे 50 हजार जमा करवाकर आता हूं।

अमन और उसकी बहन ने काफी देर तक सोढल मंदिर के पास उन नौसरबाजों का इंतजार किया। पर काफी देर तक वो वापिस नहीं आये तो अमित ने रुमाल खोलकर देखा। तो वह हैरान रह गया रुमाल में नोटों के आकार के कागज काटकर बनाई गई गड्डियां थीं। उसे समझ आया कि नौसरबाज उसे ठग गए है। इसके बाद उन्होंने पुलिस को खबर की। पुलिस ने मोके पर पहुँच कर जांच शुरू कर दी।

 


Leave a Reply