Latest news
मोहाली में प्रेमी ने ऑफिस में घुसकर युवती की चाकू से गोदकर की हत्या पंजाब में कार क्रॉसिंग को लेकर चली ताबड़तोड़ गोलियां, एक युवक की मौत पंजाब के 5 प्रसिद्ध मंदिरों को बम से उड़ाने की धमकी, सुरक्षा एजेंसिया जांच में जुटी पंजाब सरकार ने प्राइवेट स्कूलों की फीस बढ़ोतरी को लेकर लिया ये बड़ा फैसला जालंधर में बैडमिंटन खेलते समय व्यक्ति को आया हार्ट अटैक, इस तरह बची जान जालंधर की पुलिस कमिश्नर धनप्रीत कौर का तबादला, सतिंदर सिंह बने नए CP जालंधर की सिल्वर प्लाजा मार्केट में बाप बेटे पर हमला मशहूर कंटेट क्रिएटर सयोनी चक्रवर्ती का 23 साल की उम्र में निधन भारतीय रिजर्व बैंक प्लास्टिक नोटों को लाने पर कर रहा विचार ? गर्मी से राहत पाने के लिए लोग पहुंच रहे पहाड़ों में , वहां भी मिल रहा घंटों लंबा जाम

India Living News

Hot News
You are currently viewing स्वतंत्रता दिवस से 2 दिन पहले अमृतसर में हैंड ग्रेनेड मिलने से फैली दहशत , बम निरोधक दस्ता पहुंचा मौके पर
Panic spread due to hand grenade found in Amritsar 2 days before Independence Day, Bomb Disposal Squad reached the spot

स्वतंत्रता दिवस से 2 दिन पहले अमृतसर में हैंड ग्रेनेड मिलने से फैली दहशत , बम निरोधक दस्ता पहुंचा मौके पर

अमृतसर : स्वतंत्रता दिवस से 2 दिन पहले अमृतसर में हैंड ग्रेनेड मिलने से दहशत फ़ैल गई। यहाँ पॉश इलाकों में शामिल रंजीत एवेन्यू मेंं शुक्रवार सुबह एक हैंड ग्रेनेड बरामद हुआ है। हैंड ग्रेनेड मिलने की सूचना के बाद इलाके में दहशत का माहौल बन गया । सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस । वहीँ बम निरोधक दस्ते ने पहुँच कर इसकी जांच की ।

जिक्रयोग है कि सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह का शनिवार को अमृतसर दौरा है और इससे एक दिन पहले हैंड ग्रेनेड मिलने से सुरक्षा बल व पुलिस सतर्क हो गई है। सूचना मिलने के बाद पुलिस कमिश्रनर डा. सुखचैन सिंह गिल, डीसीपी परमिंदर सिंह भंडाल और डीपीसी मुखविंदर सिंह बड़ी संख्या में पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। मिली जानकारी अनुसार बम की पिन निकली हुई है। पुलिस ने बम निरोधक दस्ता मंगवाकर इसे सुरक्षित तरीके से कब्ज़े में ले लिया है।

पुलिस कमिश्रनर ने कहा किसी सुरक्षित स्थान पर ले जाकर बम को डिफ्यूज करवाया जाएगा। मिली जानकारी मुताबिक सुबह नगर निगम के कर्मी रंजीत एवेन्यू में सफाई अभियान चला रहे थे कि उन्हें बम नुमा चीज़ दिखी और उन्होंने ने पुलिस को इसकी जानकारी दी।

 


Leave a Reply