Latest news
पटियाला में पिटबुल डॉग के मालिक पर FIR : मकान देखने आए कपल पर किया था हमला पंजाब के पूर्व डिप्‍टी सीएम सुखबीर सिंह बादल पर नांदेड़ में जानलेवा हमला जालंधर में बड़ी वारदात : पत्नी और पिता का मर्डर कर आरोपी फरार स्वतंत्रता दिवस से पहले DGP गौरव यादव ने जिला पुलिस प्रमुखों को पेट्रोलिंग और निगरानी बढ़ाने का दिया... विजिलेंस ने 15 हजार रुपये रिश्वत लेते पटवारी को रंगे हाथ किया गिरफ्तार गोराया में पुल से नीचे गिरी क्रेटा कार, दो लोग घायल जालंधर में SIR प्रक्रिया के पहले चरण का डेटा जारी जालंधर के CP सतिंदर सिंह ने अधिकारियों के साथ की विशेष बैठक और जारी किए सख्त आदेश VIRAL NEWS : 220 करोड़ रुपये खर्च कर कई सर्जरी कराकर युवक बना कुत्ता ? वायरल VIDEO की सच्चाई आई सामन... पंजाब के लुधियाना की बेटी की कनाडा में सड़क हादसे में माैत, कैदी को ले जा रही थीं रमनदीप

India Living News

Hot News
You are currently viewing जालंधर के मॉडल हाउस में कार सवार गैंग ने महिला से पानी मांगने के बहाने सोने का कंगन किया चोरी
Car rider gang steals gold bracelet on the pretext of asking water from woman in model house of Jalandhar

जालंधर के मॉडल हाउस में कार सवार गैंग ने महिला से पानी मांगने के बहाने सोने का कंगन किया चोरी

जालंधर : जालंधर में लूटपाट का एक अनोखा मामला सामने आया है । कार सवार गैंग ने माडल हाउस में अनोखे ढंग से मदद के बहाने एक महिला का सोने का कंगन उड़ा लिया। यह पूरी वारदात CCTV में कैद हुई लेकिन कार का नंबर नजर नहीं आया । सूचना मिलने के बाद पुलिसमोके पर पहुंची। मिली जानकारी अनुसार मॉडल हाउस की रहने वाली गीता ने बताया कि वह घर के बाहर खड़ी थी। तभी घर के पास एक स्विफ्ट कार आकर रुकी। कार सवारों ने महिला से पीने के लिए पानी मांगा। महिला ने बताया जब वह कार के पास गयी तो उसमे 5 लोग बैठे थे। एक युवक कार चला रहा था। उसके बगल में अधेड़ उम्र की महिला व कार की पिछली सीट पर 3 महिलाएं बैठी थी।

महिला ने कहा उसे लगा कोई फैमली है , वो घर के अंदर से पानी की बोतल लायी और उन्हें दी , पर कार में आगे बैठी महिला ने कहा कोरोना का दौर है कहीं संक्रमण न फ़ैल जाए आप बोतल न दो पीछे से गिलास लेके उसमे पानी डाल दो। तो महिला ने पीछे बैठी महिला से गिलास लेने के लिए हाथ अंदर किया और पानी डाल दिया तो उन्होंने पानी पिया और निकल गए। जब महिला घर के अंदर जाने लगी तो उसने देखा उसके हाथ का 2 तोले का सोने का कंगन गायब हो गया है तो उसने तुरंत घर ले लोगो को साड़ी घटना के बारे में बताया। जिसके बाद थाना भार्गव कैंप में शिकायत दी गयी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

 

 

source link


Leave a Reply