Latest news
खड़ी कार में बैठा था 25 साल का युवक, अचानक Airbag खुलने से गई जान पंजाब में मीटर रीडर्स की हड़ताल, घरेलू उपभोक्ताओं की बड़ी परेशानी मोहाली में GYM के अंदर वर्कआउट के दौरान युवक की गई जान , पत्नी भी थी साथ अब पासपोर्ट बनवाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई फीस… जानें नई दरें पंजाब में 25 जून से शुरू होगा SIR, 24,453 बीएलओ घर-घर जाकर करेंगे सत्यापन जम्मू-कश्मीर : एक महीने तक बंद रहने के बाद फिर शुरू होगी गुलमर्ग गोंडोला सेवा 8 लोगों की हत्या करने वाले साइको किलर को पुलिस ने किया गिरफ्तार जालंधर वासियों के लिए खुशखबरी ! 112 करोड़ के ओवरब्रिज को मिली मंजूरी जालंधर में चावला मोबाइल शॉप पर फायरिंग , एक आरोपी को लोगों ने किया काबू न्यूयॉर्क घूमने गए परिवार के साथ बड़ा हादसा , 18 वर्षीय युवक की मौ'त

India Living News

Hot News
You are currently viewing पंजाब पुलिस को मिली बड़ी सफलता , अवैध हथियारों की सप्लाई चेन को तोड़ पांच लोगों को किया गिरफ्तार
Punjab Police got a big success, five people arrested for breaking the supply chain of illegal arms

पंजाब पुलिस को मिली बड़ी सफलता , अवैध हथियारों की सप्लाई चेन को तोड़ पांच लोगों को किया गिरफ्तार

होशियारपुर : पंजाब पुलिस ने अवैध हथियारों की सप्लाई चेन को तोड़ते हुए पांच लोगों को काबू किया है। मिली जानकारी अनुसार पांच आरोपियों में से दो आनंदपुर साहिब, एक हरियाणा के पहोवा व एक गाजियाबाद और एक मेरठ का है। यूपी व हरियाणा के तीन आरोपित पंजाब में अवैध हथियार सप्लाई का काम करते थे। पुलिस ने इनसे पास से स्कोडा कार, 10 अवैध पिस्तौल, पांच मैगजीन व 10 जिदा कारतूस बरामद किए हैं। इन की पहचान सुखपाल सिंह वासी माडल टाउन, श्री आनंदपुर साहिब (रोपड़), अमरिदर सिंह वासी बुर्ज थाना श्री आनंदपुर साहिब, शमशाद अंसारी वासी मेरठ (उत्तर प्रदेश), अश्वनी कुमार वासी खिदरपुरा थाना पिहोवा, जिला कुरुक्षेत्र व मोहम्मद आसिफ वासी साहिबवाला, जिला गाजियाबाद के रूप में हुई है।

जानकारी देते हुए एसएसपी नवजोत सिंह माहल ने कहा कि गत दिवस गढ़शंकर पुलिस ने दो आरोपितों सुखपाल सिंह व अमरिदर सिंह को दो देसी पिस्तौल, दो मैगजीन, छह जिदा कारतूस सहित काबू किया था। जब उनसे पूछताछ की गई तो उन्होंने बताया कि यह पिस्तौल हरियाणा के अश्वनी कुमार से खरीदे हैं। फिर पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर छापेमारी कर अश्वनी कुमार को काबू किया और इसके बाद साहिबवाला के मोहम्मद आसिफ व मेरठ के अंसारी का नाम सामने आया। फिर इस पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए मोहम्मद आसिफ व शमशाद अंसारी को काबू कर लिया जिनसे 10 पिस्तौल, पांच मैगजीन व जिदा कारतूस बरामद हुए। जिक्रयोग है सुखपाल व अमरिदर पर रोपड़ में पहले भी आपराधिक मामले दर्ज हैं।

 

 

source link


Leave a Reply