Latest news
पंजाब के पूर्व डिप्‍टी सीएम सुखबीर सिंह बादल पर नांदेड़ में जानलेवा हमला जालंधर में बड़ी वारदात : पत्नी और पिता का मर्डर कर आरोपी फरार स्वतंत्रता दिवस से पहले DGP गौरव यादव ने जिला पुलिस प्रमुखों को पेट्रोलिंग और निगरानी बढ़ाने का दिया... विजिलेंस ने 15 हजार रुपये रिश्वत लेते पटवारी को रंगे हाथ किया गिरफ्तार गोराया में पुल से नीचे गिरी क्रेटा कार, दो लोग घायल जालंधर में SIR प्रक्रिया के पहले चरण का डेटा जारी जालंधर के CP सतिंदर सिंह ने अधिकारियों के साथ की विशेष बैठक और जारी किए सख्त आदेश VIRAL NEWS : 220 करोड़ रुपये खर्च कर कई सर्जरी कराकर युवक बना कुत्ता ? वायरल VIDEO की सच्चाई आई सामन... पंजाब के लुधियाना की बेटी की कनाडा में सड़क हादसे में माैत, कैदी को ले जा रही थीं रमनदीप जालंधर में दर्दनाक हादसा : तेज़ रफ़्तार स्विफ्ट कार कैंटर से भिड़ी, तीन युवकों की मौत

India Living News

Hot News
You are currently viewing हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश ने मचाई तबाही , लाहौल में आई बाढ़, किन्नौर में फटा बादल
himachal-pradesh-river-floods-due-to-heavy-rains-in-kullu-cloud-burst-in-kinnaur

हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश ने मचाई तबाही , लाहौल में आई बाढ़, किन्नौर में फटा बादल

शिमला : हिमाचल प्रदेश में मंगलवार रात से जारी बारिश ने भारी तबाही मचाई है। प्राप्त जानकारी मुताबिक लाहौल स्पीति के तोजिंग नाले में आई बाढ़ से सात लोगों की मौत हुई है । व तीन अन्य की तलाश जारी है। आईटीबीपी, बीआरओ, पुलिस और प्रशासन द्वारा रेस्क्यू अभियान जारी है। वहां मलबे में शवों की तलाश करने में जवानों को काफी दिक्कत हो रही है। मिली जानकारी के अनुसार कुल्लू जिला में 25 वर्षीय महिला अपने चार वर्षीय बच्चे के साथ पार्वती नदी में बह गई है।

वहीँ इसके अलावा कुल्लू में दिल्ली की एक पर्यटक महिला और एक स्थानीय व्यक्ति भी लापता बताये जा रहे है । दूसरी तरफ किन्नौर में बादल फटने से भी भारी नुकसान हुआ है। मिली जानकारी के अनुसार शिमला-कालका नेशनल हाइवे कई जगह पर भूस्खलन होने से बंद हो गया है। मार्ग पर वाहनों की आवाजाही ठप है। प्राप्त जानकारी अनुसार मंगलवार रात से बुधवार सुबह आठ बजे तक प्रदेश में सबसे अधिक बारिश धर्मशाला में 101 मिलीमीटर रिकॉर्ड हुई। वहीँ राजधानी शिमला में कई जगह भूस्खलन से कई गाड़ियां दब गई । सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार प्रदेश भर में अनेकों सड़क मार्गों पर वाहनों की आवाजाही ठप है।

 

 

source link


Leave a Reply