Latest news
Google Play Store पर असली और फेक सरकारी ऐप्स को कैसे पहचाने ? चंडीगढ़ में पीजीआई के पास मेडिकल स्टोर पर ताबड़तोड़ गोलियां चली जरूरी खबर : अब बिना पंजीकृत मोबाइल नंबर OTP के नहीं बनेगा वाहन का प्रदूषण सर्टिफिकेट जालंधर में किशनपुरा चौक के पास कपडे के शोरूम पर फायरिंग मणिकर्ण में पार्वती नदी किनारे फोटो खिंचवाते बहे पंजाब के 3 पर्यटक, मुश्किल से किया किया रेस्क्यू जालंधर में ट्रक की टक्कर से स्कूटी सवार महिला की हुई मौत, पति गंभीर घायल महंगाई का झटका : फिर बढ़े घरेलू LPG सिलेंडर के दाम जंतर-मंतर पर छात्रों का जोरदार प्रदर्शन : कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक अभिजीत दिपके और सामाजिक कार... दुखद समाचार : माँ देवी राज रानी जी, राजेश्वरी धाम देवी राज रानी वैष्णो मंदिर की संस्थापक हुए ब्रह्मल... मोहाली में प्रेमी ने ऑफिस में घुसकर युवती की चाकू से गोदकर की हत्या

India Living News

Hot News
You are currently viewing दिल्ली NCR में महंगाई का एक और झटका, अमूल के बाद मदर डेयरी ने भी बढ़ाए दूध के दाम
Another shock of inflation in Delhi NCR, after Amul, Mother Dairy also increased the price of milk

दिल्ली NCR में महंगाई का एक और झटका, अमूल के बाद मदर डेयरी ने भी बढ़ाए दूध के दाम

नई दिल्ली – पेट्रोल, डीजल, पीएनजी और सीएनजी के बढ़ते दामों के बीच दिल्ली-एनसीआर के लाखों लोगों को महंगाई का एक और झटका लगा है। अमूल के बाद अब मदर डेयरी ने भी दिल्ली एनसीआर में दूध की कीमतों में 2 रुपये प्रति लीटर का इजाफा कर दिया है। दूध के बढ़े दाम 11 जुलाई यानी रविवार से लागू हो जाएंगे। ये इजाफा मदर डेयरी के सभी प्रकार के दूध पर लागू होगा। गौरतलब है कि इससे पहले दूध की कीमतों में अंतिम बार इजाफा तकरीबन डेढ़ साल पहले दिसंबर 2019 में हुआ था। बता दें कि यह बढ़ोतरी ऐसे समय हो रही है जब कुछ दिन पहले ही अमूल ने भी प्रति लीटर दूध के दाम दो रुपये बढ़ाएं हैं। कंपनी ने इस बढोतरी के पीछे लागत में वृद्धि को जिम्मेदार ठहराया है।

 

 

source link


Leave a Reply