Latest news
स्वतंत्रता दिवस से पहले DGP गौरव यादव ने जिला पुलिस प्रमुखों को पेट्रोलिंग और निगरानी बढ़ाने का दिया... विजिलेंस ने 15 हजार रुपये रिश्वत लेते पटवारी को रंगे हाथ किया गिरफ्तार गोराया में पुल से नीचे गिरी क्रेटा कार, दो लोग घायल जालंधर में SIR प्रक्रिया के पहले चरण का डेटा जारी जालंधर के CP सतिंदर सिंह ने अधिकारियों के साथ की विशेष बैठक और जारी किए सख्त आदेश VIRAL NEWS : 220 करोड़ रुपये खर्च कर कई सर्जरी कराकर युवक बना कुत्ता ? वायरल VIDEO की सच्चाई आई सामन... पंजाब के लुधियाना की बेटी की कनाडा में सड़क हादसे में माैत, कैदी को ले जा रही थीं रमनदीप जालंधर में दर्दनाक हादसा : तेज़ रफ़्तार स्विफ्ट कार कैंटर से भिड़ी, तीन युवकों की मौत अमृतसर के CP गुरप्रीत भुल्लर का तबादला, जानें किस अधिकारी को मिली जिम्मेदारी तमिलनाडु के मुख्यमंत्री विजय की पत्नी ने वापस लिया तलाक केस

India Living News

Hot News
You are currently viewing डिप्टी कमिश्नर पुलिस ने बुलेट् मोटर साइकिल के साईलैंसर में बदलाव कर पटाख़े चलाने व पतंग उडाने के लिए इस्तेमाल की जाने वाली चाइना डोर पर लगाई पाबंदी
Deputy Commissioner Police issued orders for different restrictions

डिप्टी कमिश्नर पुलिस ने बुलेट् मोटर साइकिल के साईलैंसर में बदलाव कर पटाख़े चलाने व पतंग उडाने के लिए इस्तेमाल की जाने वाली चाइना डोर पर लगाई पाबंदी

जालंधर : डिप्टी कमिश्नर पुलिस जालंधर स. जगमोहन सिंह ने विवरण फ़ौजदारी संहिता की धारा 144 अधीन प्राप्त हुए अधिकारों का प्रयोग करते हुए कमिश्नरेट पुलिस जालंधर की सीमा अंदर बुलेट मोटर साइकिल चलाते समय साईलैंसर में तकनीकी फेर -बदल करवा कर पटाख़े आदि चलाने वाले वाहन चालकों पर पूर्ण तौर पर पाबंदी लगा दी है और यह भी आदेश जारी किया है कि कोई भी दुकानदार, आटो कंपनी की तरफ से निर्धारित किए मापदण्डों के विरुद्ध तैयार किए साईलैंसर नहीं बेचेगा और न ही किसी मकैनिक की तरफ से साईलैंसरों में तकनीकी बदलाव किए जाएंगे। यह आदेश 30.06.2021 से 29.08.2021 तक लागू रहेगा।

इसी तरह डिप्टी कमिश्नर पुलिस जालंधर ने एक अन्य आदेश के द्वारा पुलिस कमिश्नरेट जालंधर अधीन इलाकों में पतंग उडाने के लिए इस्तेमाल की जाने वाली चाइना डोर (नाईलोन,प्लास्टिक या संथैटिक मटीरियल के साथ बनी डोर /धागा जिस पर सथैंटिक धातू की परत चढ़ी हो और पंजाब सरकार के मापदण्डों के अनुकूल न हो) का निर्माण करने, बेचने, स्टोर करने,खरीद करने, स्पलाई करने, आयात करने पर पूरी पाबंदी लगा दी है। यह आदेश 01.07.2021 से 31.12.2021 तक लागू रहेगा।


Leave a Reply