Latest news
पटियाला में पिटबुल डॉग के मालिक पर FIR : मकान देखने आए कपल पर किया था हमला पंजाब के पूर्व डिप्‍टी सीएम सुखबीर सिंह बादल पर नांदेड़ में जानलेवा हमला जालंधर में बड़ी वारदात : पत्नी और पिता का मर्डर कर आरोपी फरार स्वतंत्रता दिवस से पहले DGP गौरव यादव ने जिला पुलिस प्रमुखों को पेट्रोलिंग और निगरानी बढ़ाने का दिया... विजिलेंस ने 15 हजार रुपये रिश्वत लेते पटवारी को रंगे हाथ किया गिरफ्तार गोराया में पुल से नीचे गिरी क्रेटा कार, दो लोग घायल जालंधर में SIR प्रक्रिया के पहले चरण का डेटा जारी जालंधर के CP सतिंदर सिंह ने अधिकारियों के साथ की विशेष बैठक और जारी किए सख्त आदेश VIRAL NEWS : 220 करोड़ रुपये खर्च कर कई सर्जरी कराकर युवक बना कुत्ता ? वायरल VIDEO की सच्चाई आई सामन... पंजाब के लुधियाना की बेटी की कनाडा में सड़क हादसे में माैत, कैदी को ले जा रही थीं रमनदीप

India Living News

Hot News
You are currently viewing पंजाब बोर्ड 5वीं कक्षा के नतीजे घोषित, 99.76 फीसदी पास, इस लिंक से करें चेक
Important news for 12th class students, read information

पंजाब बोर्ड 5वीं कक्षा के नतीजे घोषित, 99.76 फीसदी पास, इस लिंक से करें चेक

नई दिल्ली : पंजाब स्कूल एजुकेशन बोर्ड ने सम्बद्ध शासकीय एवं निजी विद्यालयों में कक्षा 5 के छात्र-छात्राओं के लिए परिणामों की घोषणा आज यानि कि 24 मई 2021 को कर दी है। पंजाब बोर्ड द्वारा चेयरमैन, योगराज शर्मा द्वारा कक्षा 5 के नतीजों की घोषणा दोपहर 2.30 बजे एक वर्चुअल कॉन्फ्रेंस के माध्यम से की गयी। चेयरमैन द्वारा आधिकारिक घोषणा किये जाने के बाद पंजाब बोर्ड कक्षा 5 रिजल्ट 2021 चेक करने के लिए लिंक को पंजाब बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट, pseb.ac.in पर उपलब्ध कराया गया।

पीएसईबी 5वीं रिजल्ट 2020 देखने के लिए पैरेंट्स या अभिभावकों को बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट पर विजिट करने के बाद होम पेज पर ही लेटेस्ट न्यूज सेक्शन में उपलब्ध कराये जाने वाले सम्बन्धित कक्षा 5वीं के परिणाम से सम्बन्धित लिंक पर क्लिक करके रिजल्ट पेज पर जाना होगा। इसके बाद रिजल्ट पेज पर अपने बच्चे या वार्ड का रोल नंबर भरना होगा। विवरणों को भरने के बाद ‘फाइंड रिजल्ट’ के बटन पर क्लिक करके करके पैरेंट्स रिजल्ट और स्कोर कार्ड स्क्रीन पर देख पाएंगे और उनका प्रिंट भी ले पाएंगे।

बता दें कि पंजाब बोर्ड 5वीं कक्षा रिजल्ट 2021 की घोषणा बिना परीक्षाओं के आयोजन के की जा रही है। पंजाब राज्य में फैली कोरोना (कोविड-19) महामारी की दूसरी लहर से बढ़ते संक्रमण के चलते कक्षा 5, कक्षा 8 और कक्षा 10 की परीक्षाओं को रद्द किये जाने और छात्रों को बिना परीक्षा अगली कक्षा में प्रोन्नत किये जाने की घोषणा राज्य सरकार द्वारा की गयी थी। इसके बाद पंजाब बोर्ड द्वारा 8वीं और 10वीं कक्षाओं के नतीजे घोषित किये जा चुके हैं।

इस लिंक चेक करें पंजाब बोर्ड कक्षा 5 रिजल्ट 2021

 

 

source link


Leave a Reply