Latest news
खड़ी कार में बैठा था 25 साल का युवक, अचानक Airbag खुलने से गई जान पंजाब में मीटर रीडर्स की हड़ताल, घरेलू उपभोक्ताओं की बड़ी परेशानी मोहाली में GYM के अंदर वर्कआउट के दौरान युवक की गई जान , पत्नी भी थी साथ अब पासपोर्ट बनवाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई फीस… जानें नई दरें पंजाब में 25 जून से शुरू होगा SIR, 24,453 बीएलओ घर-घर जाकर करेंगे सत्यापन जम्मू-कश्मीर : एक महीने तक बंद रहने के बाद फिर शुरू होगी गुलमर्ग गोंडोला सेवा 8 लोगों की हत्या करने वाले साइको किलर को पुलिस ने किया गिरफ्तार जालंधर वासियों के लिए खुशखबरी ! 112 करोड़ के ओवरब्रिज को मिली मंजूरी जालंधर में चावला मोबाइल शॉप पर फायरिंग , एक आरोपी को लोगों ने किया काबू न्यूयॉर्क घूमने गए परिवार के साथ बड़ा हादसा , 18 वर्षीय युवक की मौ'त

India Living News

Hot News
You are currently viewing इंडियन आयल ने पानीपत रिफाइनरी से जालंधर पहुंचाई 5 टन लिक्विड आक्सीजन , राहत भरी खबर
Indian Oil delivers 5 tonnes of liquid oxygen from Panipat refinery to Jalandhar, relief news

इंडियन आयल ने पानीपत रिफाइनरी से जालंधर पहुंचाई 5 टन लिक्विड आक्सीजन , राहत भरी खबर

जालंधर : जालंधर के अस्पतालों में कोविड-19 से जिंदगी की जंग लड़ रहे मरीजों के लिए लिए राहत की खबर आयी है। इंडियन आयल की तरफ से साढ़े 5 टन के लगभग लिक्विड आक्सीजन जालंधर पहुंचा दी गई है। इंडियन आयल की पानीपत स्थित रिफाइनरी से मेडिकल आक्सीजन लेकर एक बुलेट ट्रक जालंधर पहुंचा था, जिसने शनिवार को साढ़े 5 टन लिक्विड आक्सीजन होशियारपुर रोड पर स्थित एक आक्सीजन प्लांट के स्टोरेज टैंक में अनलोड की है। इस आक्सीजन प्लांट से अब सिलेंडरों में आक्सीजन भरकर अस्पतालों तक इसकी आपूर्ति की जाएगी।

कोविड -19 महामारी की दूसरी लहर के दौरान मेडिकल आक्सीजन की मांग में भारी उछाल के कारण इंडियन आयल ने अपने पानीपत रिफाइनरी एंड पेट्रोकेमिकल कांप्लेक्स स्थित मोनो एथिलीन ग्लाइकाल (एमईजी) यूनिट में इस्तेमाल होने वाली उच्च शुद्धता आक्सीजन को मेडिकल ग्रेड तरल आक्सीजन का उत्पादन करने के लिए डायवर्ट किया हुआ है।

 

 

source link


Leave a Reply