Latest news
पंजाब स्कूल एजुकेशन बोर्ड 10वीं कक्षा का रिजल्ट जारी , लड़कियों ने किया कमाल मंत्री संजीव अरोड़ा की गिरफ्तारी के बाद पंजाब मंत्रिमंडल में फेरबदल:, तीन मंत्रियों को नए विभाग 15 मई से शुरू होगी दिल्ली-लुधियाना फ्लाइट, यात्रियों को होगा खूब फायदा बॉलीवुड अभिनेत्री प्रीति जिंटा ने दरबार साहिब में टेका माथा : लंगर हॉल में की सेवा क्या AI आपकी नौकरी खा जाएगा ? 2026 में सुरक्षित करियर के लिए सीखें ये खास स्किल्स! बड़ी खबर : पंजाब के मंत्री संजीव अरोड़ा को ईडी ने किया गिरफ्तार स्कूटी स्लिप होने से बाप बेटी के ऊपर से गुजरा रोड रोलर, व्यक्ति की दर्दनाक मौत यूआईडीएआई ने पंजाब में आधार सेवाएं बढ़ाई होशियारपुर, गुरदासपुर और जालंधर में नए आधार सेवा केंद्र स्थ... पंजाब : IT सेक्टर कर्मचारी के घर ED की छापेमारी , 9वीं मंजिल से फेंका कैश से भरा बैग पंजाब में ब्लास्ट मामले पर डीजीपी गौरव यादव ने कहा - इसमें ISI का हाथ होने का शक

India Living News

Hot News
You are currently viewing पंजाब में भीषण सड़क हादसा, एक ही परिवार के पांच लोगों की दर्दनाक मौत
Horrific road accident in Punjab, traumatic death of five people of same family

पंजाब में भीषण सड़क हादसा, एक ही परिवार के पांच लोगों की दर्दनाक मौत

होशियारपुर : पंजाब के होशियारपुर से दर्दनाक सड़क हादसे की खबर आयी है। होशियारपुर-चंडीगढ़ रोड पर स्थित जैतपुर अड्डे में कार व मोटरसाइकिल में हुई टक्कर में एक ही परिवार के पांच सदस्यों की मौत हो गई। मरने वालों में पति-पत्नी व उनके तीन बच्चे शामिल हैं। तीनों बच्चे छह साल से कम की आयु के थे, जबकि हादसे में कार चालक भी गंभीर रुप से घायल हो गया। चब्बेवाल पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल में रखवा दिया है।

दंपति अपने तीन बच्चों के साथ बाड़ियां कलां गांव में रिश्तेदारों को मिलकर अपने गांव नंगल खिलाड़ियां वापस जा रहा था। जैसे ही वह जैतपुर अड्डे के पास पहुंचे तो होशियारपुर से माहिलपुर की तरफ जा रही तेज रफ्तार कार पीबी 07 एडब्लयू 1818 ने मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी। मौके पर मौजूद लोगों की मानें तो टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि मोटरसाइकिल चालक को संभलने का मौका नहीं मिला और तीनों बच्चों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया, जबकि कुछ समय बाद पति-पत्नी ने भी मौके पर दम तोड़ दिया।

 

source link


Leave a Reply