Latest news
CJP PROTEST : संसद मार्च के लिए जा रहे छात्रों को रोकने के लिए पुलिस ने किया लाठीचार्ज PM आवास के बाहर धरने पर बैठे कांग्रेसी नेता , केंद्र सरकार के सामने रखीं ये मांगें जालंधर में 24 जुलाई को भगवान जगन्नाथ जी की भव्य रथ यात्रा, पत्रकार संस्था (DMA) को विशेष निमंत्रण फिट होने के बावजूद भी पंजाबी सिंगर करनदीप को आया हार्ट अटैक , युवाओं को दी खास सलाह अमृतसर में थार गाडी के अंदर मिली युवक की लाश, मचा हड़कंप जालंधर के सनप्रीत ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बांधी थी पटियाला शाही पगड़ी नेपाल में भूकंप के झटके ; 5.0 तीव्रता के भूकंप से लोगों में फैली दहशत अमृतसर में 70 साल के बुजुर्ग पर आवारा कुत्तों ने किया हमला , हुई मौत भूख हड़ताल पर बैठे सोनम वांगचुक को पुलिस ने जंतर-मंतर से हटाकर अस्पताल में शिफ्ट किया जालंधर जिले के सभी पोलिंग स्टेशनों पर 19 जुलाई 2026 को वोटर लिस्ट के SIR 2026 के तहत स्पेशल कैंप आयो...

India Living News

Hot News
You are currently viewing फिल्म अभिनेता सतीश कौल का निधन, कोरोना से संक्रमित होने के बाद लुधियाना के अस्पताल में थे भर्ती
Film actor Satish Kaul dies, hospitalized in Ludhiana after being infected with Corona

फिल्म अभिनेता सतीश कौल का निधन, कोरोना से संक्रमित होने के बाद लुधियाना के अस्पताल में थे भर्ती

लुधियाना : फिल्म अभिनेता सतीश कौल का निधन हो गया है। वे 74 साल के थे और कोविड-19 से संक्रमित थे। इस बात की पुष्टि कौल की बहन सुषमा ने की। उन्होंने कहा, “वे 5 दिन से लुधियाना में थे। उन्हें बुखार आ रहा था। हालांकि, वे पॉजिटिव आने के डर से कोविड टेस्ट नहीं कराना चाहते थे। 3 दिन पहले उनकी कंडीशन खराब हुई तो केयर टेकर ने उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया। उनका कोविड टेस्ट पॉजिटिव आया था। लेकिन वे बेहतर हाल में थे।

सुषमा ने आगे कहा, “मैंने सुबह ही उनसे बात की थी और उन्होंने कहा था कि वे ठीक हैं। इसके कुछ घंटे बाद अचानक मुझे कॉल आया कि वे नहीं रहे।” कौल कुछ सालों से आर्थिक तंगी से जूझ रहे थे। रिपोर्ट्स की मानें तो उनके पास दवा और जरूरी सामान खरीदने के भी पैसे नहीं थे। 300 से ज्यादा पंजाबी और हिंदी फिल्मों के अभिनेता रहे सतीश ने पिछले साल कहा था कि लॉकडाउन ने स्थिति और खराब कर दी थी। सतीश कौल बीआर चोपड़ा के ‘महाभारत’ में इंद्र देव के किरदार में नजर आए थे।

किराए के घर में रह रहे थे सतीश
सतीश ने पिछले साल कहा था, “मैं लुधियाना में किराए के छोटे से घर में रह रहा हूं। पहले मैं वृद्धाश्रम में था। लेकिन बाद में मैं अपनी सहयोगी सत्या देवी के साथ यहां आ गया। मेरी सेहत ठीक है और अच्छे से रह रहा हूं। लेकिन लॉकडाउन ने हालात बदतर बना दिए हैं।”

 

source link


Leave a Reply