प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सुरक्षा चूक मामले में तत्कालीन एसपी को सस्पेंड किया गया
Latest News Alerts
Choose News Alerts
पंजाब : पंजाब में जनवरी 2022 में पीएम नरेंद्र मोदी की सुरक्षा चूक मामले में फिरोजपुर के तत्कालीन एसपी गुरबिंदर सिंह को सस्पेंड कर दिया गया है। बता दें कि पंजाब के डीजीपी की ओर से 18 अक्टूबर 2023 को यह रिपोर्ट दी गई थी जिसमें बताया गया था कि एसपी ने पीएम के दौरे के वक्त सही से ड्यूटी नहीं निभाई थी।
बता दें कि ख़राब मौसम के चलते पीएम मोदी 5 जनवरी 2022 को बठिंडा से बाय रोड़ फिरोजपुर जा रहे थे। रास्ते में किसानों ने ट्रैक्टर खड़े कर हाइवे बंद कर दिया। इसके बाद PM का काफिला 20 मिनट तक फिरोजपुर में फ्लाईओवर पर रुका रहा। जब रास्ता नहीं खुला तो पीएम के काफिले को वापस लौटना पड़ा। इसके बाद पीएम बठिंडा के भिसियाना एयरपोर्ट पहुंचे और वहां मौजूद अधिकारियों से बोले कि अपने सीएम को धन्यवाद कहना, मैं जिंदा लौट आया हूं।
बता दें कि उस समय गुरबिंदर सिंह फिरोजपुर एसपी (ऑपरेशन) के पद तैनात थे। इसके बाद उनका तबादला बठिंडा कर दिया गया। उन्हें आदेश दिया गया है कि सस्पेंशन पीरियड के दौरान उनका कार्यकाल डीजीपी ऑफिस चंडीगढ़ होगा। इतना ही नहीं वे बिना अनुमति अपना कार्यालय नहीं छोड़ सकेंगे। बठिंडा से रिलीव कर उन्हें तुरंत डीजीपी कार्यालय पहुंचने के लिए कहा गया है।
[metaslider id=25498]