Skip to content

दुष्कर्म मामले में EX MLA के भाई को पुलिस ने किया गिरफ्तार , सिमरजीत बैंस समेत फरार चल रहे अन्य लोगों को पकड़ने के लिए दबिश जारी

Former MLA Simarjit Singh Bains got a big relief from the High Court
Former MLA Simarjit Singh Bains got a big relief from the High Court
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper
[metaslider id=11116] लुधियाना : बड़ी खबर है कि दुष्कर्म मामले में वांछित लुधियाना के पूर्व विधायक और लोक इंसाफ पार्टी के प्रमुख सिमरजीत सिंह बैंस के भाई करमजीत सिंह बैंस को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। वहीँ खुद सिमरजीत सिंह बैंस फरार चल रहा है। वहीँ सिमरजीत बैंस को पकड़ने के लिए पुलिस दबिश दे रही है। [metaslider id=711] आपको बता दें कि दुष्कर्म मामले में पूर्व विधायक सिमरजीत बैंस के अलावा उनके भाई करमजीत बैंस सहित 6 लोग और भी आरोपी हैं। सभी को कोर्ट ने भगोड़ा करार दिया था। ज्यूडिशियल मजिस्ट्रेट हरसिमरनजीत कौर की अदालत ने पूर्व विधायक सिमरजीत सिंह बैंस सहित 6 अन्य लोगों को दुष्कर्म मामले की सुनवाई में न पहुंचने पर भगौड़ा करार दिया था। साथ ही इनके खिलाफ अदालत में पेश न होने पर थाना डिवीजन 6 की पुलिस ने मामला दर्ज करवाया था। वहीँ लुधियाना के थाना डिवीजन नंबर-6 की पुलिस ने बताया कि कोर्ट के आदेश के बाद करमजीत सिंह बैंस को गिरफ्तार किया है। इसके अलावा पूर्व विधायक सिमरजीत बैंस सहित अन्य आरोपियों की तलाश में दबिश दी जा रही है। बैंस की जमानत याचिका सुप्रीम कोर्ट में खारिज होने के बाद पुलिस हरकत में आई है। [metaslider id=9199]