Skip to content

टोल प्लाजा पर द ग्रेट खली और टोलकर्मीयों में हुई बहसबाज़ी , खली पर टोलकर्मी को थप्पड़ मारने का आरोप

Argument between The Great Khali and toll workers at the toll plaza, Khali accused of slapping the toll worker
Argument between The Great Khali and toll workers at the toll plaza, Khali accused of slapping the toll worker
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper
[metaslider id=24944] [metaslider id=11116] लुधियाना : आपको बता दे कि WWE के मशहूर रेसलर द ग्रेट खली और टोलप्लाजा के कर्मचारियों में बहसबाज़ी की खबर सामने आई है। सोशल मीडिया पर इसकी वीडियो भी वायरल हुई है। वहीँ टोलकर्मी ने आरोप लगाया है कि खली ने उसे थप्पड़ मारा है। वहीँ टोलकर्मियों ने खली की कार को घेर लिया। हालांकि वहां मौजूद पुलिस कर्मियों ने खली को सुरक्षित निकाला। टोलकर्मियों का कहना है कि आईडी मांगने पर खली ने थप्पड़ मारा, वहीं दूसरी तरफ खली का कहना है कि टोलकर्मी उनके साथ फोटो खिंचवाने की जिद कर रहे थे। खली ने टोलकर्मियों पर अपशब्द बोलने का भी आरोप लगाया है । बता दे कि खली ने कहा है कि वह जालंधर से करनाल जा रहे थे। इसी दौरान फिल्लौर के नजदीक लाडोवाल टोल प्लाजा पर कर्मचारियों ने उनके साथ फोटो खिंचवानी चाही। वह मुझे कह रहे थे कि नीचे उतरकर पहले सबके साथ फोटो खिंचवाओ, फिर आगे जाने देंगे। इसके लिए मैं इसके लिए राजी नहीं हुआ। जिसके बाद टोलकर्मी बतमीज़ी पर उतर आये। वहीँ खली ने कहा है कि टोल टैक्स के ठेकेदार के खिलाफ कार्रवाई की जाए ताकि वह किसी सेलिब्रिटी के साथ दोबारा ऐसा न करें। [metaslider id=711]