शारीरिक संबंध बनाने से किया मना तो आरोपी ने महिला पर फेंका तेज़ाब
Latest News Alerts
Choose News Alerts
[metaslider id=11116]
कपूरथला (ब्यूरो) : पंजाब के कपूरथला से दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। दरअसल, यह मामला कपूरथला के गांव दयालपुर का है, जहां एक व्यक्ति ने महिला से संबंध बनाने को लेकर दवाब बनाया। लेकिन जब महिला ने उक्त आरोपी से शारीरिक संबंध बनाने से मना किया तो आरोपी ने महिला के मुंह पर तेजाब से हमला कर दिया। महिला का चेहरा बुरी तरह से झुलस गया, जिसे उपचार के लिए निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।
बुटीक की दुकान पर काम करती हैं पीड़िता
मिली जानकारी के मुताबिक पीड़ित की पहचान दलबीर कौर उर्फ ​​अनु (40) के रूप में हुई है। पीड़िता इसी गांव के एक बुटीक में काम करती है। पीड़िता ने जानकारी देते हुए कहा कि उसका पति नशे का आदि था और उसकी दो बेटियां हैं। वह अपने परिवार का गुजारा करने के लिए बुटीक की दुकान पर दर्जी का काम करती है।
पीड़िता का आरोप : दुकान मालिक बनाता था शारीरिक संबंध बनाने का दवाब
पीड़िता का आरोप है कि आरोपी उस पर शारीरिक संबंध बनाने के लिए दबाव बना रहा था लेकिन उसने मना कर दिया। इसके बाद आरोपी ने उस पर तेजाब से हमला कर दिया। पीड़िता ने कहा कि आरोपी उस पर बुटीक में काम न करने का भी दबाव बना रहा था। इसके बाद उस पर तेजाब से हमला कर दिया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है और आरोपी की तलाश की जा रही है। वहीं पुलिस का इस मामले को लेकर कहना है कि पीड़िता के बयान के आधार पर कार्रवाई कर आरोपी को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
[metaslider id=9199]