Skip to content

सिद्धू मूसेवाला के मर्डर को लेकर पंजाब पुलिस ने किया बड़ा खुलासा

Sidhu Musewala's close aide Shaganpreet's anticipatory bail plea rejected, read what the High Court said
Sidhu Musewala's close aide Shaganpreet's anticipatory bail plea rejected, read what the High Court said
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper
[metaslider id=11116] चंडीगढ़ : पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला के मर्डर को लेकर पंजाब पुलिस ने गुरूवार को बड़ा खुलासा किया है कि सिद्धू मूसेवाला की हत्या की साजिश पिछले साल अगस्त में ही रची जा चुकी थी। इसका मास्टरमाइंड गैंगस्टर लॉरेंस था। लॉरेंस ने पूरी प्लानिंग की। जिसे उसके भाई अनमोल, कनाडा बैठे साथी गोल्डी बराड़ और भांजे सचिन थापन ने अंजाम दिया। प्राप्त जानकारी मुताबिक एंटी गैंगस्टर टास्क फोर्स (AGTF) के ADGP प्रमोद बान ने कहा कि जनवरी में ही मूसेवाला की हत्या की प्लानिंग थी। लेकिन उस वक्त यह वारदात को अंजाम नहीं दे सके। इसके अलावा उन्होंने कहा लॉरेंस ने फर्जी पासपोर्ट पर अपने भाई अनमोल और भांजे सचिन थापन को विदेश भेज दिया ताकि हत्या के बाद वह पुलिस के हत्थे न चढ़ें। [metaslider id=711] ADGP प्रमोद बान ने कहा कि शा र्पशूटर्स 25 मई को ही मानसा पहुंच चुके थे। वह तभी से मूसेवाला की हत्या के लिए मौका तलाश रहे थे। उन्होंने 27 मई को भी कोशिश की थी, लेकिन कामयाब नहीं हो सके। उन्होंने कहा संदीप केकड़ा और निक्कू ने 29 मई को मूसेवाला की रेकी की। यह दोनों मूसेवाला के घर गए थे। इन्होंने मूसेवाला के साथ सेल्फी ली। फिर वीडियो कॉल कर गोल्डी बराड़ और सचिन थापन को मूसेवाला के बारे में जानकारी दी। मूसेवाला के बिना सिक्योरिटी थार जीप से जाने की बात कही। इसके बाद उन्होंने बाइक से कुछ दूर तक थार का पीछा किया। आगे रोड पर कोरोला और बोलेरो में शार्प शूटर्स मौजूद थे। उन्हें इशारा करने के बाद दोनों वहां से निकल गए। इसके अलावा ADGP ने कहा कि मोहाली में विक्की मिड्‌डूखेड़ा का कत्ल ही हत्या की वजह बना। उन्होंने कहा गैंगस्टर लॉरेंस को शक था कि मिड्‌डूखेड़ा के कत्ल में मूसेवाला का हाथ है। मिड्‌डूखेड़ा लॉरेंस का कॉलेज फ्रैंड था। मिड्डूखेड़ा के कत्ल के बाद से ही बदला लेने के लिए लॉरेंस ने पूरी साजिश रची। [metaslider id=9199]