जालंधर के ‘फरंगी रेस्टोरेंट’ में पुलिस की रेड, मैनेजर सहित 4 गिरफ्तार
Latest News Alerts
Choose News Alerts
[metaslider id=11116]
जालंधर : जालंधर के Firangi Restaurant में पुलिस ने छापा मारा है। पुलिस ने यहां छापा मारकर चार हुक्का बरामद किया है। यहां अवैध रूप से हुक्का बार चलाया जा रहा था। आरोप है कि इसकी कई बार पुलिस थाना-7 में शिकायत हुई, लेकिन थाना-7 की पुलिस कार्रवाई करने से पीछे हटती रहती है। जालंधर के चुनमुन मॉल में पुलिस ने छापा मारकर फिरंगी रैस्टोरेंट में चल रहे अवैध हुक्का बार से हुक्का बरामद किया। यही नहीं, यहां से कई लोगों को काबू भी किया। पुलिस ने रैस्टोरेंट के मैनेजर को गिरफ्तार कर लिया है। चुनमुन मॉल में स्थित फिरंगी रेस्टोरेंट में पुलिस ने छापा मारा तो वहां 4 हुक्का बरामद हुए हैं। पुलिस ने फिरंगी रेस्टोरेंट के मैनेजर रितेश सहगल को काबू किया है। पुलिस ने रेस्टोरेंट में हुक्का पिलाने वाले विनय संधू , प्रिंस, रविंद्र को काबू किया है। जिनके खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।
[metaslider id=711]