Skip to content

भ्रष्टाचार के आरोप में गिरफ्तार IAS संजय पोपली के घर चली गोली, 27 वर्षीय बेटे की मौत

on charges of corruption arrested IAS Sanjay Popli's 27-year-old son died due to shot fired
on charges of corruption arrested IAS Sanjay Popli's 27-year-old son died due to shot fired
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper
[metaslider id=11116] परिवार ने लगाए विजिलेंस टीम पर हत्या के आरोप तो पुलिस ने बतायी आत्महत्या!! चंडीगढ़ : एक चौंकाने वाले घटनाक्रम में, भ्रष्टाचार के आरोप में पंजाब विजिलेंस द्वारा गिरफ्तार पंजाब के वरिष्ठ IAS अधिकारी संजय पोपली के बेटे कार्तिक की गोली लगने से मौत हो गई है। उनकी मृत्यु के बारे में परस्पर विरोधी बयान आ रहे हैं। जबकि ऐसी खबरें हैं कि उसने चंडीगढ़ के सेक्टर 11 के घर में खुद को गोली मार ली, लेकिन परिवार का कहना है कि उसकी मौत के लिए विजिलेंस की टीम जिम्मेदार है। गौरतलब है कि आज संजय पोपली को पुलिस जांच के लिए अपने घर ले आई थी।जब पुलिस संजय पोपली और कार्तिक पोपली से अलग-अलग पूछताछ कर रही थी, तभी फायरिंग की आवाज सुनाई दीl परिजनों का दावा है कि पूछताछ के दौरान पुलिस ने उनके बेटे को गोली मार दीl जबकि पुलिस के अनुसार पिता के भ्रष्टाचार के आरोप में फसने से आहत कार्तिक ने स्वयं को गोली मार कर आत्महत्या की है l घायल कार्तिक पोपली को अस्पताल ले जाया गया। संजय पोपली को इस सप्ताह की शुरुआत में पंजाब विजिलेंस ब्यूरो ने गिरफ्तार किया था। [metaslider id=9199]