Skip to content

गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई को कड़ी सुरक्षा में मानसा की अदालत में पेश किया गया , पांच दिन की पुलिस रिमांड में भेजा गया

Gangster Lawrence Bishnoi's health deteriorated, admitted to Medical College Hospital
Gangster Lawrence Bishnoi's health deteriorated, admitted to Medical College Hospital
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper
[metaslider id=11116] चंडीगढ़ : पंजाबी गायक सिद्ध मूसेवाला की हत्या मामले में नामजद गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई का मंगलवार को रिमांड खत्म होने के बाद उसे कड़ी सुरक्षा में खरड़ से मानसा की अदालत में पेश किया गया। वहीँ लॉरेंस का रिमांड पांच दिन के लिए बढ़ा दिया गया है। प्राप्त जानकारी अनुसार मंगलवार को एक हफ्ते का रिमांड खत्म होने के बाद लॉरेंस बिश्नोई को दो बुलेट प्रूफ गाड़ियों समेत अन्य कड़े सुरक्षा प्रबंधों के बीच रात साढ़े नौ बजे बजे मानसा के सिविल अस्पताल में मेडिकल जांच के लिए लाया गया। वहीँ रात करीब 10 बजे लॉरेंस बिश्नोई को कड़ी सुरक्षा के बीच मानसा में ड्यूटी मजिस्ट्रेट की अदालत में पेश किया गया। हालांकि पुलिस ने लॉरेंस बिश्नोई से अब तक हुई पूछताछ के बाद मिले सुराग और अन्य सुराग जुटाने के लिए 10 दिन का रिमांड मांगा था। अब दोबारा उसे 27 जून को मानसा की अदालत में पेश किया जाएगा। [metaslider id=9199]