पंजाब में अंग्रेजी शराब और बीयर होगी सस्ती, नई आबकारी नीति को कैबिनेट ने दी मंजूरी
Latest News Alerts
Choose News Alerts
[metaslider id=9199]
चंडीगढ़ : पंजाब सरकार ने बुधवार को कैबिनेट की मीटिंग बुलाई। वहीँ नई आबकारी नीति पर आज कैबिनेट ने मुहर लगा दी है। बता दे कि नई आबकारी नीति से राज्य में अंग्रेजी शराब व बीयर सस्ती हो जाएगी। कमेटी ने नीति को फाइनल करने के लिए बैठक भी की थी। इसमें सभी तरह के सुझाव और एतराजों को सुलझाया गया। जिक्रयोग है कि मार्च महीने में पिछली आबकारी नीति को 3 महीने के लिए बढ़ा दिया गया था और अब जो नई नीति लाई गई है उसमें कई बड़े बदलाव किए गए हैं। पंजाब में शराब को सस्ता करके बाहर से आने वाली शराब की तस्करी को रोके जाने की ओर कदम बढ़ाना भी इसमें शामिल है। इसके अलावा अवैध शराब बनाने वालों के खिलाफ कार्रवाई को भी बढ़ाया जाएगा।
[metaslider id=1461]