Skip to content

DGCA ने Air India पर लगाया 10 लाख का जुर्माना, जानिए वजह

Air India flight made emergency landing due to engine failure
Air India flight made emergency landing due to engine failure
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper
[metaslider id=9199] नई दिल्ली : खबर है कि एविएशन रेगुलेटर (DGCA) ने मंगलवार को विमानन कंपनी एयर इंडिया (Air India) पर 10 लाख रुपये का जुर्माना लगाया है। प्राप्त जानकारी अनुसार एयर इंडिया फ्लाइट में टिकट होने के बावजूद यात्रियों को बोर्डिंग से मना कर दिया गया है। इसके साथ ही बदले में यात्रियों को उचित मुआवजा नहीं दिया गया, जिसकी वजह से DGCA ने एयर इंडिया पर 10 लाख रुपये का जुर्माना लगाया है। मिली जानकारी अनुसार डीजीसीए ने जांच में पाया कि बेंगलुरु, हैदराबाद और दिल्ली के यात्रियों को उचित मुआवजा नहीं दिया गया। जिसकी वजह से नागर विमानन महानिदेशालय (डीजीसीए) की तरफ से एयर इंडिया को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया था और इसकी व्यक्तिगत सुनवाई भी हुई थी।वहीँ नियामक के अनुसार, एयर इंडिया के पास हर्जाने को लेकर कोई पॉलिसी नहीं है, जिसकी वजह से उसकी तरफ से यात्रियों को मुआवजे का भुगतान नहीं किया गया। वहीँ इसके बाद डीजीसीए ने इस मामले में एयर इंडिया को कहा है कि वह इस मुद्दे को हल करने के लिए तुरंत सिस्टम बनाए। ऐसा नहीं होने पर डीजीसीए दोबारा कार्रवाई करेगा। [metaslider id=1461]