Skip to content

अग्निपथ योजना वापस नहीं होगी , रक्षा मंत्रालय ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में किया साफ़

Agneepath scheme will not be returned, the Defense Ministry made it clear in the press conference
Agneepath scheme will not be returned, the Defense Ministry made it clear in the press conference
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper
[metaslider id=11116] नई दिल्ली : केंद्र सरकार की अग्निपथ योजना के खिलाफ देश के कई हिस्सों में चल रहे भारी विरोध प्रदर्शन के बाद रक्षा मंत्रालय ने इसे लेकर प्रेस कॉन्फ्रेंस की है । इस प्रेस में कॉन्फ्रेंस साफ कर दिया गया है कि अग्निपथ योजना वापस नहीं ली जाएगी और यह भी कि सभी भर्तियां इसी स्कीम के तहत होंगी। प्राप्त जानकारी अनुसार 25 हजार अग्निवीरों का पहला बैच दिसंबर में आर्मी जॉइन कर लेगा। वहीँ लेफ्टिनेंट जनरल अनिल पुरी ने कहा है कि अग्निपथ के विरोध में कोचिंग इंस्टीट्यूट चलाने वालों ने छात्रों को भड़काकर प्रदर्शन कराया है। उन्होंने कहा बिना पुलिस वेरिफिकेशन के कोई सेना में शामिल नहीं होगा और अग्निवीर बनने वाला शपथपत्र देगा कि उसने कोई प्रदर्शन नहीं किया है न तोड़फोड़ की है। इसके अलावा पुरी ने कहा कि युवा फिजिकली तैयार हों जाए , ताकि वह हमारे साथ जुड़कर ट्रेनिंग कर सकें। हमने इस योजना को लेकर हाल में हुई हिंसा का अनुमान नहीं लगाया था। सशस्त्र बलों में अनुशासनहीनता के लिए कोई जगह नहीं है। उन्होंने कहा सभी को लिखित में देना होगा कि वे किसी भी तरह की आगजनी/हिंसा में शामिल नहीं थे। [metaslider id=5345]