पंजाब : खबर मिल रही है कि पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान की तबीयत बिगड़ गई है. उन्हें मोहाली स्थित फोर्टिस अस्पताल में भर्ती करवाया गया है, जहां डॉक्टरों की निगरानी में उनका इलाज जारी है. सीएम को आज सुबह संगरूर से लौटने के बाद अस्पताल ले जाया गया था. हालांकि, फोर्टिस अस्पताल की ओर से अभी तक कोई बयान जारी नहीं किया गया है.
खबरों के मुताबिक, संगरूर दौरे के दौरान मुख्यमंत्री का रक्तचाप अचानक बढ़ गया, जिसके बाद मौके पर ही उनकी जांच की गई. हालत में सुधार न होने पर उन्हें तुरंत हेलीकॉप्टर से मोहाली के फोर्टिस अस्पताल ले जाया गया, जहां विशेषज्ञ डॉक्टरों की देखरेख में उनकी जांच चल रही है.
मुख्यमंत्री ऑफिस का कहना है कि जब तक सीएम भगवंत मान की सभी रिपोर्ट चेक नहीं हो जाती, तब तक वो हॉस्पिटल में ही रहेंगे. अस्पताल पहुंचने पर विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम ने सीएम का मेडिकल परीक्षण शुरू किया.वह दोपहर करीब 3:00 बजे हॉस्पिटल पहुंचे थे.
बता दें कि महाशिवरात्रि के इस खास मौके पर आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल और मुख्यमंत्री भगवंत मान आज धूरी पहुंचे थे। धूरी स्थित श्री रणकेशवर महादेव शिव मंदिर में मान और केजरीवाल माथा टेका। इस दौरान उनके साथ दिल्ली के पूर्व उपमुख्यमंत्री व पंजाब आप प्रभारी मनीष सिसोदिया भी थे। यहां से लौटने के बाद अचानक सीएम की तबीयत खराब हो गई।












