ePaper Reading mode

Daily Samvad ePaper

Saturday, 10 September 2022

Sodal Mela : सोढल मंदिर में उमड़ी श्रदालुओं की भीड़ , लोगों ने की जमकर खरीददारी, देखें तस्वीरें

Sodal Mela: Crowd of devotees gathered in Sodal temple, people shop fiercely, see photos
Sodal Mela: Crowd of devotees gathered in Sodal temple, people shop fiercely, see photos
[metaslider id=11116] [metaslider id=24944] जालंधर : पंजाब के जालंधर में श्री सिद्ध बाबा सोढल मेले में श्रदालुओं की भीड़ उमड़ी । बता दे मेला पिछले कुछ दिनों से ही चल रहा है , मेला 9 सितम्बर का था। बता दे मेला करीब 10 दिन तक चलता है और यहाँ देश विदेश से लाखों की संख्या में भगत पहुँचते है। इस बार श्रद्धालुओं की भीड़ ज्यादा देखने को मिली। लोग घरों से बच्चों को लेकर निकले। माथा टेकने के लिए जो लाइन गुरुवार की रात को लगी थी वैसी ही लाइन शुक्रवार की रात को भी लगी रही। श्रद्धालुओं ने लाइनों में लगकर बाबा के दर्शन किए। मेले में लगे झूले भी सारी रात चलते रहे और बाजार भी सारी रात खुले रहे। लोगों ने रातभर मेले में लगी दुकानों में खरीददारी की। बता मेले में जगह जगह लंगर भी लगाए थे। मेले को लेकर प्रशासन ने बड़े पुख्ता प्रबंध किये हुए थे। ऐसी मान्यता है कि चड्ढा बिरादरी बाबा सोढल को अपने जठेरे के रूप में पूजती है। चड्ढा बिरादरी के जठेरे बाबा सोढल में हर धर्म व समुदाय के लोग नतमस्तक होने के लिए आते हैं। बाबा के दरबार में 14 रोट का प्रसाद चढ़ता है। इनमें से 7 रोट प्रसाद के रूप में वापस मिल जाते हैं। इस प्रसाद को उस परिवार की बेटी तो खा सकती है, लेकिन उसके पति व बच्चों को देना वर्जित है। बता दे कि लोग मुरादें पूरी हो जाने पर ढोल-बैंड बाजों के साथ बच्चों को खुशी-खुशी साथ लाकर श्री सिद्ध बाबा सोढल के मंदिर में आकर माथा टेकते हैं। इसके बाद मंदिर परिसर में ही बने तालाब में जाकर बाबा सोढल की मूर्ति पर दूध चढ़ाकर एवं तालाब में दूध से बने अमृत का छींटा लेकर अपनी यात्रा को संपूर्ण मानते हैं। [metaslider id=25498]