Latest news
CJP ने प्रदर्शन के बीच रखी अपनी ये शर्ते , कहा- जब तक ये पूरी नहीं होंगी, आंदोलन जारी रहेगा लाडोवाल टोल प्लाजा पर किसानों का धरना प्रदर्शन , बिना Toll दिए गुजरे वाहन CJP PROTEST : संसद मार्च के लिए जा रहे छात्रों को रोकने के लिए पुलिस ने किया लाठीचार्ज PM आवास के बाहर धरने पर बैठे कांग्रेसी नेता , केंद्र सरकार के सामने रखीं ये मांगें जालंधर में 24 जुलाई को भगवान जगन्नाथ जी की भव्य रथ यात्रा, पत्रकार संस्था (DMA) को विशेष निमंत्रण फिट होने के बावजूद भी पंजाबी सिंगर करनदीप को आया हार्ट अटैक , युवाओं को दी खास सलाह अमृतसर में थार गाडी के अंदर मिली युवक की लाश, मचा हड़कंप जालंधर के सनप्रीत ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बांधी थी पटियाला शाही पगड़ी नेपाल में भूकंप के झटके ; 5.0 तीव्रता के भूकंप से लोगों में फैली दहशत अमृतसर में 70 साल के बुजुर्ग पर आवारा कुत्तों ने किया हमला , हुई मौत

India Living News

Hot News
You are currently viewing दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता पर हमला, जन सुनवाई के दौरान हुई घटना

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता पर हमला, जन सुनवाई के दौरान हुई घटना

नेशनल न्यूज़ : दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता पर बुधवार सुबह हमला हो गया। दिल्ली सीएम हाउस में यह घटना हुई है। सीएम हाउस में मुख्यमंत्री रेखा साप्ताहिक जनसुनवाई कर रहीं थीं। इसी दौरान करीब 40 साल के एक शख्स ने उनपर हमला कर दिया। पुलिस ने आरोपी हमलावर को पकड़ लिया है। हमले के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। वहीं पुलिस ने मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता पर हमले के मामले में सिविल लाइंस थाने में हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर लिया है।

मिली जानकारी अनुसार जन सुनवाई के दौरान हमलावर ने पहले मुख्यमंत्री गुप्ता को कुछ कागज दिए और फिर कथित तौर पर उन पर हमला कर दिया। दिल्ली पुलिस ने सीएम रेखा गुप्ता पर हमले करने वाले व्यक्ति को पकड़ लिया है।

दिल्ली भाजपा ने बताया कि दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता पर गुरुवार सुबह सिविल लाइंस स्थित उनके सरकारी आवास पर आयोजित ‘जन सुनवाई’ कार्यक्रम के दौरान कथित तौर पर हमला हुआ। इस पूरी घटना की भारतीय जनता पार्टी ने निंदा की है।


Leave a Reply