Latest news
CJP ने प्रदर्शन के बीच रखी अपनी ये शर्ते , कहा- जब तक ये पूरी नहीं होंगी, आंदोलन जारी रहेगा लाडोवाल टोल प्लाजा पर किसानों का धरना प्रदर्शन , बिना Toll दिए गुजरे वाहन CJP PROTEST : संसद मार्च के लिए जा रहे छात्रों को रोकने के लिए पुलिस ने किया लाठीचार्ज PM आवास के बाहर धरने पर बैठे कांग्रेसी नेता , केंद्र सरकार के सामने रखीं ये मांगें जालंधर में 24 जुलाई को भगवान जगन्नाथ जी की भव्य रथ यात्रा, पत्रकार संस्था (DMA) को विशेष निमंत्रण फिट होने के बावजूद भी पंजाबी सिंगर करनदीप को आया हार्ट अटैक , युवाओं को दी खास सलाह अमृतसर में थार गाडी के अंदर मिली युवक की लाश, मचा हड़कंप जालंधर के सनप्रीत ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बांधी थी पटियाला शाही पगड़ी नेपाल में भूकंप के झटके ; 5.0 तीव्रता के भूकंप से लोगों में फैली दहशत अमृतसर में 70 साल के बुजुर्ग पर आवारा कुत्तों ने किया हमला , हुई मौत

India Living News

Hot News
You are currently viewing जालंधर के डिप्टी मेयर हरसिमरनजीत सिंह बंटी ने कांग्रेस पार्टी को कहा अलविदा, जानिए वजह
Jalandhar Deputy Mayor Harsimranjit Singh Bunty said goodbye to the Congress party, know the reason

जालंधर के डिप्टी मेयर हरसिमरनजीत सिंह बंटी ने कांग्रेस पार्टी को कहा अलविदा, जानिए वजह

जालंधर : जालंधर से बड़ी खबर है कि डिप्टी मेयर हरसिमरनजीत सिंह बंटी ने कांग्रेस पार्टी को अलविदा कह दिया है। बता दे बीते कल होशियारपुर के मेयर व पार्षदों के पार्टी छोड़ देने के बाद अब जालंधर में भी डिप्टी मेयर सिमरनजीत सिंह बंटी ने पार्टी को अलविदा कह दिया है। उन्होंने पार्टी के सभी पदों से त्यागपत्र दे दिया है।

आपको बता दे बंटी ने अपना त्यागपत्र प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वडिंग को भेजा है। यह इस्तीफा उन्होंने पिछले महीने कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष को भेजा था लेकिन अभी तक उस पर कोई कार्रवाई नहीं हुई है। पता चला है कि राजा वड़िंग डिप्टी मेयर को मनाने में जुटे हुए हैं।

जानकारी मिली है कि जालंधर के डिप्टी मेयर ने कांग्रेस अध्यक्ष को भेजे अपने इस्तीफे में जालंधर वेस्ट से पूर्व विधायक सुशील रिंकू पर कई संगीन आरोप लगाए हैं। उन्होंने अपने इस्तीफे में लिखा है कि उनका परिवार पिछले 60 सालों से कांग्रेस पार्टी के साथ जुड़ा हुआ है। उन्होंने भी जब से होश संभाली है तब पार्टी तन-मन से सेवा की है। पार्टी ने भी उन्हें पूरा मान सम्मान दिया। लेकिन पार्टी में कुछ ऐसे नेता आ गए हैं जो पार्टी की रीढ़ को तोड़ने का काम कर रहे हैं।

उन्होंने अपने इस्तीफे में सीधा-सीधा पूर्व विधायक सुशील रिंकू का नाम लिखते हुए कहा है कि जब कांग्रेस सत्ता मे थी और सुशील रिंकू विधायक थे तो उनका घमंड सातवें आसमान पर था। उन्होंने पांच साल तक धरातल पर काम करने वाले कार्यकर्ताओं की सुध लेना तो दूर उन्हें कभी सीधे मुंह जवाब तक नहीं दिया। जिसका खामियाजा चुनाव में भुगतना पड़ा। उन्होंने इस्तीफे में लिखा है कि वह पार्टी के पदाधिकारियों कि अलग विचारधारा से तंग आकर पार्टी के सभी पदों और पार्टी से त्यागपत्र दे रहे हैं।

 


Leave a Reply