Latest news
पंजाब सरकार ने प्राइवेट स्कूलों की फीस बढ़ोतरी को लेकर लिया ये बड़ा फैसला जालंधर में बैडमिंटन खेलते समय व्यक्ति को आया हार्ट अटैक, इस तरह बची जान जालंधर की पुलिस कमिश्नर धनप्रीत कौर का तबादला, सतिंदर सिंह बने नए CP जालंधर की सिल्वर प्लाजा मार्केट में बाप बेटे पर हमला मशहूर कंटेट क्रिएटर सयोनी चक्रवर्ती का 23 साल की उम्र में निधन भारतीय रिजर्व बैंक प्लास्टिक नोटों को लाने पर कर रहा विचार ? गर्मी से राहत पाने के लिए लोग पहुंच रहे पहाड़ों में , वहां भी मिल रहा घंटों लंबा जाम फगवाड़ा में लवली यूनिवर्सिटी के पास जालंधर के RTI एक्टिविस्ट सिमरनजीत की गोली मारकर हत्या पंजाब में मौसम ने ली करवट , इन जिलों में आंधी-बारिश का रेड अलर्ट पंजाब में निकाय चुनाव के परिणामों में AAP पार्टी का शानदार प्रदर्शन, जानें कांग्रेस-अकाली-भाजपा का ह...

India Living News

Hot News
You are currently viewing Big News : 100 करोड़ में राज्यसभा सीट दिलाने वाले गैंग को CBI ने पकड़ा , 4 लोग गिरफ्तार
Big News: CBI caught gang that got Rajya Sabha seat for 100 crores, 4 people arrested

Big News : 100 करोड़ में राज्यसभा सीट दिलाने वाले गैंग को CBI ने पकड़ा , 4 लोग गिरफ्तार

नई दिल्ली : बड़ी खबर सामने आई है कि 100 करोड़ रुपए में राज्यसभा सीट दिलाने और राज्यपाल बनाने का वादा करने वाले रैकेट को CBI ने पकड़ा है। सीबीआई की इस बड़ी कार्रवाई में 4 से ज्यादा लोगों को गिरफ्त में लिया गया है। बता दे सीबीआई टीम पिछले कई दिनों से इन पर नजर रखे हुए थी।

प्राप्त जानकारी अनुसार पैसे के लेनदेने से ठीक पहले सीबीआई ने आरोपी को पकड़ लिया। उससे पूछताछ की जा रही है। उसके दूसरे साथियों के भी नाम पता चले हैं। वहीँ 4 से ज्यादा लोग आरोपी बनाए गए हैं। फिलहाल 100 करोड़ रुपए में सौदा होने की बात सामने आई है।

प्राप्त जानकारी अनुसार सीबीआई अधिकारी पिछले कुछ हफ्तों से फोन इंटरसेप्टर के जरिए कॉल सुन रहे थे। बीते कई दिनों से आरोपियों पर उनकी नजर थी। वहीँ डील जब फाइनल होने वाली थी, तभी आरोपी को दबोच लिया गया।

सीबीआई ने चार आरोपियों की पहचान कर ली है। इनमे महाराष्ट्र निवासी कमलाकर प्रेमकुमार बांदगर, कर्नाटक निवासी रवींद्र विट्ठल नाइक, दिल्ली निवासी महेंद्र पाल अरोड़ा और अभिषेक बूरा इस डील में शामिल थे।

 


Leave a Reply