Saturday, 26 June 2021
Jalandhar
जालंधर में राजनीतिज्ञों और प्रशासनिक अधिकारियों के नेतृत्व में युवाओं ने नशे के खिलाफ शपथ ली
[metaslider id="711"]
जालंधर : महानगर में नशे के खिलाफ जंग को तेज करने के लिए शहर के सांसद, विधायकों, शासन और प्रशासन के अधिकारियों के नेतृत्व में युवाओं ने नशे के खिलाफ शपथ ली। इस दौरान पीएपी कांप्लेक्स में आयोजित कार्यक्रम में सांसद चौधरी संतोख सिंह, विधायक सुशील कुमार रिकु, राजिदर बेरी, पुलिस कमिश्नर गुरप्रीत सिंह भुल्लर और डिप्टी कमिश्नर घनश्याम थोरी के नेतृत्व में नशा छोड़ चुके लोगों ने अपने अनुभव को साझा किया। इस मौके पर सांसद चौधरी संतोख सिंह ने कहा कि नशे जैसे गंभीर मुद्दे को लेकर राज्य सरकार की तरफ से बड़े स्तर पर जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है ताकि लोगों में नशे के दुष्प्रभावों को लेकर जागरूकता फैल सके। विधायक सुशील रिकू और रजिदर बेरी ने पुलिस की तरफ से चलाए गए अभियानों द्वारा नशे पर निर्भर रह चुके लोगों को जागरूक करने के प्रयासों की भी प्रशंसा की।
[metaslider id="1461"]
मौके पर डिप्टी कमिश्नर ने कहा कि नशा छोड़ चुके लोगों को इस जागरूकता अभियान में शामिल करने का उद्देश्य यह है कि लोग इन लोगों से नसीहत लेकर नशे के दलदल से बाहर आ सकें। डीसी घनश्याम थोरी ने कहा कि मजबूत इच्छा शक्ति से नशे के कलंक को आसानी से हटाया जा सकता है।
पुलिस कमिश्नर गुरप्रीत सिंह भूल्लर ने कहा कि जिले में नशे को खत्म करने के लिए भविष्य में ऐसे और जागरूकता अभियान चलाए जाएंगे। इसके लिए जिले के निवासियों के भी सहयोग की जरूरत है।
[metaslider id="5345"]
source link