Sunday, 22 September 2024
Punjab
BREAKING NEWS : अमृतसर में गोल्डन टैम्पल के बाहर युवक ने खुद को मारी गोली, फैली सनसनी
अमृतसर : अमृतसर से बड़ी खबर मिल रही है कि गोल्डन टेंपल के बाहर एक युवक ने खुद को गोली मार ली। मिली जानकारी अनुसार घायल युवक को श्री गुरु नानक देव अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती करवाया गया।
जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। फिलहाल मृतक की पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। सूत्रों द्वारा मिली जानकारी के अनुसार बताया जा रहा की कोई वीआईपी श्री हरमंदिर साहिब आया था और उनके गनमैन की पिस्टल छीनकर युवक ने अपने आप को गोली मार ली।