Saturday, 11 September 2021
Jalandhar
जालंधर में युवक की तेजधार हथियार से गला रेत कर हत्या , इलाके में फैली सनसनी
[metaslider id="711"]
जालंधर : जालंधर में युवक की लाश मिलने से इलाके में सनसनी फ़ैल गयी। मिली जानकारी अनुसार रामा मंडी थाना क्षेत्र दकोहा चौकी के अंतर्गत पड़ते गांव में एक युवक की धारदार हथियारों से गला काटकर हत्या कर लाश खेत में फेंकने का मामला सामने आया है । इस बात का पता तब चला जब खेत मालिक शनिवार सुबह अपने खेत में पहुंचा और उसने देखा वहां खेत में एक युवक की गला कटी हुई लाश पड़ी थी। इसके बाद मालिक ने तुरंत घटना की सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुँच पुलिस ने मामले की जांच करते हुए युवक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल भेज दिया है। और वहीं मृतक की अभी तक शिनाख्त नहीं हो सकी है।
[metaslider id="9199"]