Thursday, 01 July 2021
National
जल्द बढ़ सकता है आपका मोबाइल और इंटरनेट का बिल, टेलीकॉम कंपनी एयरटेल ने दिए संकेत
[metaslider id="711"]
नई दिल्ली : जल्द ही आपका मोबाइल और इंटरनेट का बिल बढ़ने वाला है, इसका संकेत एयरटेल ने दिया है। टेलीकॉम दिग्गज और एयरटेल के प्रमुख सुनील मित्तल ने गुरुवार को कहा कि टेलीकॉम उद्योग जबरदस्त तनाव में है। उम्मीद है कि सरकार कम से कम तीन ऑपरेटरों के प्रावधान के माध्यम से भारत का डिजिटल सपना बरकरार रखना सुनिश्चित करेगी। मित्तल ने स्वीकार किया कि दूरसंचार शुल्क बढ़ाने की जरूरत है। एयरटेल इस संबंध में झिझक नहीं करेगा, लेकिन उन्होंने तुंरत कहा कि यह एकतरफा नहीं किया जा सकता है।
[metaslider id="1461"]
भारती एयरटेल के अध्यक्ष मित्तल ने कहा कि यह कहना कि दूरसंचार उद्योग थोड़ी परेशानी में है, वास्तव में परेशानी से चुप्पी साधना है। टेलीकॉम उदयोग बहुत अधिक तनाव में है। मुझे उम्मीद है कि सरकार, प्राधिकरण और दूरसंचार विभाग इस मुद्दे पर ध्यान केंद्रित करेंगे और यह सुनिश्चित करेंगे कि प्रावधान के माध्यम से कम से कम तीन ऑपरेटरों में से भारत का डिजिटल सपना बरकरार रहे। वह भारती ग्लोबल और यूके सरकार के नेतृत्व वाली उपग्रह संचार कंपनी वनवेब के एक आभासी कार्यक्रम में पत्रकारों से बात कर रहे थे।
[metaslider id="5345"]
source link