ePaper Reading mode

Daily Samvad ePaper

Monday, 18 May 2026

स्टडी वीजा पर ऑस्ट्रेलिया गई पंजाब की युवती की हुई मौत

स्टडी वीजा पर ऑस्ट्रेलिया गई पंजाब की युवती की हुई मौत

पंजाब : लुधियाना के रायकोट के गांव कलसियां निवासी कोमलप्रीत कौर (19) की ऑस्ट्रेलिया के पर्थ शहर में एक सड़क हादसे में मौत हो गई। 19 वर्षीय कोमलप्रीत कुछ समय पहले ही स्टडी वीजा पर ऑस्ट्रेलिया गई थी। पर्थ शहर के एक शॉपिंग मॉल के बाहर यह हादसा हुआ। यहां युवती को एक कार चालक ने रौंद दिया। युवती को इलाज के लिए अस्पताल लाया गया जहां उसने दम तोड़ दिया। इस हादसे के बाद कलसियां गांव में मातम छा गया है। पुलिस ने आरोपी कार चालक को गिरफ्तार कर लिया है। फिलहाल कोमलप्रीत के शव को पंजाब लाने का प्रयास किया जा रहा है।