ePaper Reading mode

Daily Samvad ePaper

Friday, 30 June 2023

पंजाब में दूसरी बच्ची के जन्म पर मिलेंगे इतने रुपये , करना होगा यहां आवेदन

You will get this much money on the birth of second girl child in Punjab, you have to apply here
You will get this much money on the birth of second girl child in Punjab, you have to apply here
पंजाब : पंजाब की सामाजिक सुरक्षा और महिला एवं बाल विकास मंत्री डॉ. बलजीत कौर ने कहा है कि प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना के तहत लाभार्थी महिलाओं (दूध पिलाने वाली माताओं) को दूसरी लड़की के जन्म पर 6000 रुपये की एकमुश्त वित्तीय सहायता दी जाएगी। इस योजना के अंतर्गत, पहले बच्चे के जन्म पर 5000 रुपये की वित्तीय सहायता गर्भवती महिलाओं और दूध पिलाने वाली माताओं को दी जाती है। उन्होंने बताया कि दूसरी लड़की के जन्म के बाद 6000 रुपये की वित्तीय सहायता देने से बच्चियों के घट रहे लिंगानुपात में सुधार होगा। जन्म से पहले लिंग चयन किए जाने वाली प्रथा को भी रोकने में सहायता मिलेगी। कैबिनेट मंत्री ने कहा कि इस स्कीम के अंतर्गत 6000 रुपये की राशि सीधे लाभार्थियों के बैंक/डाकखाने खाते में ट्रांसफर की जाएगी। लाभार्थी घर बैठे ऑनलाइन पोर्टल https://pmmvy.nic.in पर अपने आप को रजिस्टर्ड कर अपना आवेदन जमा करवा सकते हैं। [metaslider id=25498]